फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Vice President raised questions on the policy of Chandigarh Education Department

Chandigarh News: चंडीगढ़ शिक्षा विभाग की नीति पर विस अध्यक्ष ने उठाए सवाल

Tue, 21 Nov 2023 12:34 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Nov 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Vice President raised questions on the policy of Chandigarh Education Department
चंडीगढ़ में प्री नर्सरी व नर्सरी कक्षाओं में सिर्फ चंडीगढ़ के बच्चों को ही मिलेगा दाखिला
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सिटीब्यूटीफुल के शिक्षा विभाग की ओर से 2024-25 सत्र में प्री-नर्सरी व नर्सरी कक्षाओं में पंचकूला और मोहाली के बच्चों को दाखिला न दिए जाने की अधिसूचना पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने आपत्ति जताई है। इसको लेकर उन्होंने चंडीगढ़ यूटी प्रशासक एवं पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित को पत्र लिखकर यह निर्णय वापस करवाने की मांग की है।

विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा कि चंडीगढ़ शिक्षा विभाग का यह निर्णय शिक्षा के अधिकार के पूरी तरह से विपरीत है। शिक्षा के अधिकार को क्षेत्रों में नहीं बांटा जाना चाहिए। इससे पंचकूला एवं मोहाली के मासूम बच्चों के शिक्षा के अधिकार का हनन होगा। उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति का हवाला देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे देश में एक शिक्षा नीति लागू कर रहे हैं। चंडीगढ़ शिक्षा विभाग का यह निर्णय प्रधानमंत्री की इस पहल के भी विपरीत है। उन्होंने पत्र में लिखा कि पंचकूला, चंडीगढ़ एवं मोहाली एक प्रकार से स्टेट कैपिटल रीजन (एससीआर) है। हरियाणा एवं पंजाब की राजधानी होने के नाते चंडीगढ़ पर दोनों राज्यों का अधिकार है। इस प्रकार के निर्णय लेने से पहले बच्चों के भविष्य को लेकर भी संवेदनशीलता के साथ विचार किया जाना चाहिए था। उन्होंने यह निर्णय निरस्त करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed