फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Veterans in the field to win the political battle

Chandigarh News: सियासी जंग जीतने को मैदान में दिग्गज

Wed, 01 Nov 2023 01:09 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Nov 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
Veterans in the field to win the political battle
अगले साल प्रदेश में होने हैं लोकसभा, विधानसभा और निकाय चुनाव, कल शाह और पांच को केजरीवाल गरजेंगे
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हल्की-फुल्की ठंड वाले नवंबर के महीने में हरियाणा में राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ने वाली हैं। भाजपा व आम आदमी पार्टी का शीर्ष नेतृत्व हरियाणा आ रहा है, जो अपने राज्य नेतृत्व का हौसला बढ़ाएगा। वहीं, कांग्रेस राज्य में हलका रैली शुरू करने जा रही है। इसकी शुरुआत हरियाणा दिवस एक नवंबर से होगी। इनेलो की रथ यात्रा भी इस पूरे महीने जारी रहने वाली है। राज्य में अगले साल लोकसभा, विधानसभा के साथ निकाय चुनाव होने हैं। ऐसे में सभी राजनीतिक दल इन चुनावों को जीतने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ने वाले।
भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो नवंबर को करनाल आ रहे हैं। वह पिछले पांच महीने में तीसरी बार हरियाणा आ रहे हैं। इससे पहले वह जून के महीने में सिरसा रैली में आए थे। उसके बाद अक्तूबर में रोहतक आए और अब करनाल में आएंगे। शाह का बार-बार आना यह बताता है कि हरियाणा के रण पर उनकी सीधी नजर है। हरियाणा के चुनाव उनके लिए काफी मायने रखते हैं। वहीं, शाह-मनोहर का समीकरण भी मजबूत हो रहा है। जो इस बात का भी इशारा कर रहे हैं कि अगला चुनाव मनोहर के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा। करनाल में शाह हरियाणा सरकार के अंत्योदय सम्मेलन में शिरकत करेंगे। अंत्योदय सम्मेलन में वह आयुष्मान भारत, पेंशन स्कीम व अन्य योजनाओं का लाभ उठाने वाले लाभार्थियों को आमंत्रित किया गया है। संवाद के दौरान वह हरियाणा सरकार की नौ साल की उपलब्धियां गिनाने के भाजपा के राज्यस्तरीय नेतृत्व का हौसला बढ़ाएंगे। इसके साथ ही वह पूर्व सरकारों के साथ आप पर भी निशाना साध सकते हैं।
विज्ञापन


रोहतक में केजरीवाल 11 हजार पदाधिकारियों को दिलाएंगे शपथ
ईडी का नोटिस मिलने के बाद आप प्रमुख व दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पांच नवंबर को रोहतक में आएंगे। वह पिछले पांच महीने में केजरीवाल चौथी बार हरियाणा आ रहे हैं। इससे पहले वह जींद, भिवानी, पंचकूला में कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ा चुके हैं। आप के वरिष्ठ उपप्रधान अनुराग ढांडा ने बताया कि केजरीवाल पांच को पार्टी के 11 हजार से ज्यादा पदाधिकारियों को शपथ दिलाएंगे। इसमें ग्राम सचिव व वार्ड अध्यक्ष के पदाधिकारी शामिल हैं। इसे लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है। वहीं, पार्टी के सूत्रों ने बताया कि इस समारोह के बाद पार्टी चुनाव अभियान शुरू कर देगी। पार्टी के पास अब अच्छी खासी पदाधिकारियों की फौज तैयार हो गई है। ईडी का नोटिस मिलने के बाद केजरीवाल और उनकी पार्टी भाजपा पर हमलावर हैं। ऐसे में पूरी संभावना है कि वह पांच को कार्यकर्ताओं को शपथ दिलाने के साथ भाजपा की केंद्र व हरियाणा सरकार पर हमला बोल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हुड्डा आज से शुरू करेंगे अभियान का आगाज
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा एक नवंबर से हलकावाइज रैली शुरू कर रहे हैं। रैली की शुरुआत वह रादौर से कर रहे हैं। वह पूरे 90 हलकों में रैली करने वाले हैं। रैली के दौरान उनके बयान अक्सर चर्चा में रहते हैं। रैली के दौरान वह सरकार की नीतियों पर सवाल खड़ा करेंगे और सत्ता के नेताओं को निशाने पर लेंगे। इसके अलावा इनेलो की पदयात्रा भी जारी रहने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed