{"_id":"5e0276bb8ebc3e87e021a507","slug":"vendor-attacked-team-for-removing-illegal-pods-chandigarh-news-pkl361025832","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध फड़ियां हटाने गई टीम पर वेंडरों का हमला, कर्मियों ने भाग बचाई जान, थाने में दी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध फड़ियां हटाने गई टीम पर वेंडरों का हमला, कर्मियों ने भाग बचाई जान, थाने में दी शिकायत
Wed, 25 Dec 2019 02:16 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2019 02:16 PM IST
विज्ञापन
वेंडरों द्वारा तोड़ी गई नगर निगम कर्मियों की कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनीमाजरा की इंदिरा कॉलोनी में अवैध रूप से लग रही फड़ियों को हटाने पहुंची नगर निगम की इनफोर्समेंट विंग की टीम पर वेंडरों ने हमला कर दिया। अचानक से काफी संख्या में लोगों को देखकर किसी तरह कर्मचारियों ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई। भीड़ ने निगम की गाड़ी को पूरी तरह से तोड़ दिया। कर्मचारियों का आरोप है कि घटनास्थल के सामने ही पुलिस का बीट बॉक्स था। इसके बावजूद कोई पुलिसकर्मी मौके पर नहीं आया। सब इंस्पेक्टर मदनलाल शर्मा ने आईटी पार्क थाने पहुंचकर अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दी है।
वेंडरों को वेंडिंग जोन में शिफ्ट करने के बाद निगम की इनफोर्समेंट विंग की टीम शहर में लगातार चेकिंग करती रहती है। जहां भी अवैध रूप से वेंडर बैठा मिलता है, उसका सामन जब्त करने के साथ चालान काटा जाता है। इनफोर्समेंट विंग के सब इंस्पेक्टर मदनलाल शर्मा ने बताया कि शाम को सूचना मिली कि इंदिरा कॉलोनी के पास काफी संख्या में अवैध रूप से फड़ी लगी हुई हैं। सूचना पर गाड़ी में चार बेलदारों के साथ लगभग शाम छह बजे कॉलोनी में पहुंच गए।
वहां एक लाइन से अवैध रूप से फड़ी लगाए हुए लोगों का सामान उठाया ही था कि अचानक कुछ महिलाओं ने शोर मचाना शुरू कर दिया। यह सुन काफी संख्या में लोग इकट्ठे हो गए। लोगों ने डंडा व पत्थर उठा लिए और कर्मचारियों को मारने के लिए दौड़ पड़े। कर्मचारियों ने इधर-उधर भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। कार्रवाई से गुस्साए लोगों ने इनफोर्समेंट विंग की गाड़ी को तोड़ दिया। गनीमत रही कि गाड़ी चालक भी मौके से भाग गया। नहीं तो बड़े पत्थरों से कोई अनहोनी हो सकती थी।
विज्ञापन
निगम के कर्मचारियों का आरोप है कि इस पूरी घटना के दौरान सामने बने बीट बॉक्स से कोई पुलिसकर्मी नहीं आया, जबकि यह कार्रवाई निगम, प्रशासन और पुलिस को मिलकर करनी है। सब इंस्पेक्टर ने आईटी पार्क थाने में जाकर शिकायत दी। मौके पर एसएचओ के न मिलने पर थाने के मुंशी को सब इंस्पेक्टर ने शिकायती पत्र दिया। इस मामले में जब आईटी पार्क के एसएचओ लखवीर सिंह से बात की तो उन्होंने ऐसी किसी घटना की सूचना से इनकार कर दिया।
घटना के बारे में कार्यकर्ता ने जानकारी दी
पार्षद विनोद अग्रवाल ने बताया कि घटना के बारे में एक कार्यकर्ता ने बताया। उसने बताया कि लोग इतनी ज्यादा संख्या में थे कि कर्मचारियों को इधर-उधर भागकर जान बचानी पड़ी। घटना के बाद सब इंस्पेक्टर से बात की और थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराने को कहा था। सब इंस्पेक्टर पुलिस स्टेशन भी गए थे और वहां शिकायत भी दी।
पुलिस ने जानकारी से किया इनकार
वहीं, थाना पुलिस ने इस प्रकार की किसी भी घटना से इनकार किया है। पुलिस का कहना है कि ऐसी घटना के बारे में किसी ने जानकारी नहीं दी है। यदि ऐसी कोई घटना होती तो उसके बारे में सूचना तो मिलती ही है।
मेरी जानकारी में यह बात नहीं थी। मैं तत्काल एसएसपी से बात करता हूं। पूरे घटनाक्रम में जो भी लोग होंगे। उनकेखिलाफ कानूनी कार्रवाई कराएंगे।
- केके यादव, निगम कमिश्नर