फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Vehicles did not run in lockdown, administration gave exemption in two months road tax

लॉकडाउन में नहीं चली गाड़ियां, प्रशासन ने दो महीने के रोड टैक्स में दी छूट

Fri, 27 Nov 2020 09:59 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2020 09:59 PM IST
विज्ञापन
Vehicles did not run in lockdown, administration gave exemption in two months road tax
चंडीगढ़। कोरोना की वजह से लगाए गए लॉकडाउन में सभी तरह की आवाजाही बंद रही। सभी वाणिज्यिक वाहन पूरी तरह से बंद पड़े रहे। इसलिए विभिन्न संस्थाओं की तरफ से रोड टैक्स में छूट देने की मांग की जा रही थी, क्योंकि इस दौरान उनकी गाड़ियां चली नहीं, जिससे कोई कमाई हो सके। प्रशासन ने 23 मार्च से 19 मई के बीच विभिन्न वाणिज्यिक वाहनों को रोड टैक्स से छूट प्रदान की है।
विज्ञापन

प्रशासन ने दो माह के लिए मोटर व्हीकल टैक्स से छूट देने का फैसला लिया है। परिवहन विभाग के सचिव की तरफ से इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं। जिन गाड़ियों को टैक्स से छूट दी गई है, उनमें स्टेज कैरिज बसें, टूरिस्ट बसें, एजुकेशनल इंस्टीट्यूट, स्कूल, कॉलेज बसें, मिनी बसें, मैक्सी कैब, थ्री व्हीलर और गुड्स व्हीकल्स आदि शामिल है।
विज्ञापन

आदेश में कहा गया है कि 24 मार्च को कोरोना के चलते केंद्र की तरफ से सभी राज्यों व यूटी को दिशा निर्देशा जारी किए गए थे, जिस कारण सार्वजनिक सेवा वाहन का चलना बंद हो गया था। जिस कारण ट्रांसपोर्ट सेक्टर की आय काफी प्रभावित हुई है। यही कारण है कि उक्त समय के लिए इन्हें मोटर व्हीकल टैक्स से छूट देने का फैसला लिया गया है। इसके अलावा यूटी प्रशासन ने चंडीगढ़ नगर निगम के सभी वाहनों को भी रोड टैक्स से छूट दे दी है। इस संबंध में भी परिवहन विभाग के सचिव की तरफ से आदेश जारी किए गए हैं। गौरतलब है कि नगर निगम ने भी अपने वाहनों को लेकर रोड टैक्स से छूट देने की मांग की थी, जिसके बाद ही प्रशासन ने इस पर फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed