फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   vadras land deal probe in the hands of the judge

वाड्रा लैंड डील की जांच करेगा जस्टिस ढींगरा आयोग

Fri, 15 May 2015 07:44 AM IST
Updated Fri, 15 May 2015 07:44 AM IST
विज्ञापन
vadras land deal probe in the hands of the judge

हरियाणा सरकार ने राबर्ट वाड्रा लैंड डील मामले की जांच के लिए आयोग का गठन कर दिया है। सरकार ने वीरवार को दिल्ली हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज एसएन ढींगरा को जांच का जिम्मा सौंपा। एक सदस्यीय आयोग हरियाणा टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग की ओर से गुड़गांव के सेक्टर-83 में व्यावसायिक कालोनी बनाने का लाइसेंस दिए जाने की जांच करेगा।

विज्ञापन


आयोग अपनी रिपोर्ट छह माह के भीतर राज्य सरकार को सौंपेगा। सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि आयोग मामले से जुड़े अन्य पहलुओं में शामिल भूमि केट्रांसफर या निपटान, निजी संवर्धन के आरोपों और नियमों के अधीन लाभार्थियों की पात्रता की जांच भी करेगा। मामले में राज्य सरकार के सामने लाइसेंस और कथित तौर पर अनुदान में अनियमितता सामने आई थी।
विज्ञापन


इन मुद्दों पर जांच करेगा ढींगरा आयोग

vadras land deal probe in the hands of the judge

-गुड़गांव के सेक्टर-83 में कुछ संस्थाओं को व्यावसायिक कालोनियां विकसित करने केलिए लाइसेंस किन परिस्थितियों में दिए गए।
-क्या संबंधित संस्थाएं हरियाणा सरकार और टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग में लागू और तय नियमों व लाइसेंस प्राप्त करने की पात्र थीं।
-क्या वास्तविक लाइसेंस धारक द्वारा एक अल्प अवधि में दूसरी संस्थाओं को लाइसेंस ट्रांसफर करने से कानून का उल्लंघन हुआ है।
-क्या टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने सरकार को राजस्व की हानि होने की जानकारी मिलने पर भी लेनदेन केबारे में कोताही बरती।
-भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों और जनता के खजाने को चपत से बचाया जा सके, इस बारे में क्या कदम उठाए जाएं।
-इस मामले में विभिन्न व्यक्तिगत, मीडिया, राजनीतिक दलों और कैग की रिपोर्ट पर भी आयोग विचार करेगा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed