{"_id":"62a10b06341be801071d28e4","slug":"uvss-will-scan-every-vehicle-going-to-jail-will-record-the-driver-s-photo-and-number-chandigarh-news-pkl4531072105","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में जाने वाली हर गाड़ी को स्कैन करेगी यूवीएसएस, ड्राइवर की फोटो और नंबर को करेगी रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल में जाने वाली हर गाड़ी को स्कैन करेगी यूवीएसएस, ड्राइवर की फोटो और नंबर को करेगी रिकॉर्ड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। बुड़ैल जेल की दीवार के पास बम मिलने के बाद जेल प्रशासन सतर्क हो गया है। जेल की सुरक्षा बढ़ाने की भी तैयारी कर ली गई है। इसके तहत 45 और सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे और जेल में आने वाली हर गाड़ी को स्कैन किया जाएगा। इसके लिए अंडर व्हीकल स्कैनिंग सिस्टम (यूवीएसएस) लगाया जाएगा। इस पर करीब 75 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
जेल प्रशासन के अनुसार, इस महीने के आखिर तक कैमरे और यूवीएसएस लग जाएंगे। सीसीटीवी कैमरे जेल की दीवार पर लगेंगे ताकि जेल के चारों तरफ की गतिविधि पर नजर रखी जा सके। यूवीएसएस को जेल के एंट्री प्वाइंट पर फिट किया जाएगा जो चलती हुई कार में छिपे किसी भी बम, हथियार आदि को स्कैन कर लेगा। पत्थर या कोई अन्य वस्तु यदि गाड़ी के साथ चिपक कर भी जा रही होगी तो यूवीएसएस उसे पकड़ लेगा। गाड़ी का नंबर और ड्राइवर की तस्वीर भी रिकॉर्ड होगी। यूवीएसएस को गेट के पास गड्ढा खोदकर फिट किया जाएगा। इसके ऊपर से ही कार गुजरेगी। यूवीएसएस को ऑपरेट करने के लिए एक ऑपरेटर भी रखा जाएगा। एक अधिकारी ने बताया कि यूवीएसएस किसी जेल में नहीं लगा है। बुड़ैल पहली जेल होगी, जहां यूवीएसएस लगेगा। इस तरह के यूवीएसएस को सेना अपनी सुरक्षा के लिए लगाती है। करीब 25 लाख रुपये के 45 सीसीटीवी कैमरे और 50 लाख रुपये का यूवीएसएस लगाने के लिए जेम पर अपलोड कर दिया है।
जेल में लगे हैं 200 कैमरे, एक और सीआरपीएफ कंपनी होगी तैनात
वर्तमान में जेल के अंदर और एंट्री प्वाइंट पर 200 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। वहीं, सीआरपीएफ की एक कंपनी जेल के अंदर सुरक्षा के लिए लगाई गई है। आठ वॉच टॉवर हैं, जिससे सीआरपीएफ जेल के अंदर और दीवार तक नजर रखती है। जेल प्रशासन की ओर से सुरक्षा के लिए सीआरपीएफ की एक कंपनी लाने के प्रकिया चल रही है। एक कंपनी में 130 से 140 कर्मचारी होते हैं। दूसरी कंपनी जेल के बाहर नजर रखेगी।
विज्ञापन
जेल में बंद हैं पांच आतंकी, 2 जून को गैंगस्टर से मिला था मोबाइल
2 जून को 12 नंबर चक्की के 9 नंबर सेल में बंद गैंगस्टर मंजीत सिंह के पास से जेल अधिकारियों के मोबाइल बरामद किया था। जेल में मोबाइल कैसे पहुंचा इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है। बुड़ैल जेल में आतंकी जगतार सिंह तारा, परमजीत सिंह भ्यौरा, लखविंदर लक्खा, गुरमीत सिंह और शमशेर सिंह जैसे खतरनाक आतंकवादी बंद हैं। बता दें कि 23 अप्रैल को बुड़ैल जेल के पीछे दीवार के पास बम मिला था। इस दौरान चंडीगढ़ पुलिस को आर्मी और एनएसजी की मदद लेनी पड़ी थी। 24 अप्रैल को एनएसजी की टीम ने धमाका करवाकर बम को डिफ्यूज किया था। पुलिस के अनुसार इस मामले की तार जर्मनी में बैठे आतंकी जसविंदर सिंह मुल्तानी के साथ जुड़े हैं। अब यह केस राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को ट्रांसफर हो गया है।