{"_id":"0d08034939885b92f29c4fe211b778fe","slug":"uttarakhand-ex-chief-minister-major-retd-bc-khanduri-support-kiran-kher","type":"story","status":"publish","title_hn":"किरण खेर को मिलेंगे उत्तराखंडियों के वोट: खंडूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किरण खेर को मिलेंगे उत्तराखंडियों के वोट: खंडूरी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 07 Apr 2014 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की राजनीति में काफी समय बाद इस तरह का परिवर्तन हुआ है। इस समय पूरे देशभर में नरेंद्र मोदी की लहर चल रही है। यह कहना है उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर(रिटायर्ड)बीसी खंडूरी का।
विज्ञापन
खंडूरी सोमवार को भाजपा प्रत्याशी किरण खेर के प्रचार के लिए चंडीगढ़ आए थे। यहां सेक्टर-46 में उत्तराखंड प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित जनसभा में उन्होंने हिस्सा लिया। यहां उनके साथ प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन और पूर्व सांसद सत्यपाल जैन भी थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ में 85 हजार से ज्यादा संख्या उत्तराखंड के लोगों की है और उनका समर्थन भाजपा को ही होगा। खंडूरी ने उत्तराखंड सरकार की भी आलोचना की और कहा कि राज्य में भारी प्राकृतिक आपदा के बाद भी सरकार ने पीड़ितों के लिए कुछ नहीं किया। इस मौके पर उन्होंने किरण खेर के लिए लोगों से वोट की भी अपील की।
विज्ञापन
सुबह 8 से शाम 5 बजे तक रोड शो
मंगलवार को सभी पार्टियों के लिए प्रचार का आखिरी दिन होगा। इसी के तहत भाजपा रोड शो का आयोजन करेगी। यह रोड शो सुबह 8 बजे खुड्डा लाहौरा से शुरू होगा। शहर के विभिन्न सेक्टरों से होते हुए यह रोड शो सुबह 11.30 बजे मनीमाजरा में आकर समाप्त होगा। इसके बाद दोपहर दो बजे सेक्टर-61 से दोबारा रोड शो शुरू होगा। शाम को 4.45 बजे यह रोड शो कमलम सेक्टर-33 में आकर समाप्त होगा।