फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   usinessman declared dead by Delhi hospital

दिल्ली के अस्पताल ने उद्योगपति को किया मृत घोषित, घर लौटते समय रास्ते में जी उठे

Sat, 23 Jun 2018 09:32 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत Updated Sat, 23 Jun 2018 09:32 AM IST
विज्ञापन
usinessman declared dead by Delhi hospital
कृष्ण मित्तल
पानीपत के बड़े हैंडलूम उद्योगपति कृष्ण मित्तल दिल्ली के मशहूर अस्पताल गंगाराम के डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित करने के बाद जीवित हो उठे। वो गंगाराम अस्पताल में दो दिन तक दाखिल रहे। उनके पेट में संक्रमण था। शुक्रवार रात 12 बजे डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया था। वहां से शनिवार दोपहर 2 बजे परिजन उनके शव को लेकर घर आ रहे थे। शाम साढ़े 5 बजे का शिवपुरी में उनके अंतिम संस्कार का समय तय कर दिया गया था। अंतिम दर्शन के लिए घर में लोगों की भीड़ लगी थी।
विज्ञापन


शव घर लाते वक्त सोनीपत के पास वो अचानक जी उठे। परिजन उनको सीधा आठ मरला स्थित रविंद्रा अस्पताल में लेकर गए, जहां उनका इलाज चल रहा है। परिजन इसको एक करिशमा मान रहे हैं। अस्पताल में उनको देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी है। शनिवार को उनका 60 वां जन्मदिन है।  सेक्टर 24 निवासी उद्योगपति कृष्ण मित्तल का इंसार बजार में हैंडलूम का काम है। उनके पेट संक्रमण हो गया था। जिससे वो काफी लंबी समय से जूझ रहे थे। उनकी इस बीमारी का इलाज 19 जून से दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में चल रहा था।
विज्ञापन


उपचार के दौरान उनकी तबीयत में सुधार नहीं हुआ। 21 जून रात को 12 बजे अस्पताल के डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजन अस्पताल के बिल चुकाने लगे। जिसका कुल खर्च अस्पताल ने 1 लाख 80 हजार रुपए परिजनों से चार्ज किया। इस प्रक्रिया में अस्पताल ने वीरवार रात के 12 बजे से लेकर अगले दिन के 12 बजे तक का समय लगा दिया। अस्पताल की ओर से डेड बॉडी का डेथ सटिफिकेट भी दिया गया। इसके बाद परिजनों ने एंबूलेंस की व्यवस्था की। जिसके बाद परिजन पत्नी संतोष, बेटे गौरव व जितेंद्र, समधी भूपेश सिंह व रिश्तेदार राम निवास गोयल उनको वहां से दोपहर 2 बजे ले कर चले।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी संतोष ने रोते हुए सड़क के बीच में अस्पताल से मिली कृष्ण मित्तल की कागज फाइल को फेंक दिया। परिजनों ने घर पर मौजूद लोगों को संस्कार की तैयारी करने के लिए बोल दिया। दिल्ली से निकलते ही समधी भूपेश ने किशन मित्तल के शरीर पर पसीने की बूंदे देखी। जिसके बाद उन्होंने बाकी परिजनों को भी बताया। एंबुलेंस चालक को पसीने की बात बताई। जिसके बाद एंबुलेंस चालक ने उन्हें एंबुलेंस में मौजूद वेंटीलेटर पर लिटाया और उन्हें शहर के मॉडल टाउन स्थित अस्पताल ले कर आए। जहां डॉक्टरों ने उनके जीवत होने की पुष्टि की। परिवार अब उनके अंतिम संस्कार की जगह जन्मदिन मनाने की तैयारियां कर रहा है। परिवार में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed