{"_id":"64adbf1cb4274189b107c7da","slug":"used-to-snatch-in-tricity-three-including-two-minors-were-caught-by-the-police-chandigarh-news-c-16-pkl1043-186359-2023-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: ट्राइसिटी में करते थे झपटमारी, दो नाबालिग समेत तीन पुलिस के हत्थे चढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: ट्राइसिटी में करते थे झपटमारी, दो नाबालिग समेत तीन पुलिस के हत्थे चढ़े
विज्ञापन
चंडीगढ़। ट्राइसिटी में झपटमारी की वारदातों को अंजाम देने वाले तीन झपटमार सेक्टर-31 थाना पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं। इनमें से दो अपराधी नाबालिग हैं और इन्हें पुलिस ने अदालत में पेश कर बाल सुधार गृह भेज दिया है। वहीं, गिरफ्तार बालिग आरोपी की पहचान 19 वर्षीय सजन प्रीत के रूप में हुई है जो मोहाली के गांव बलौंगी का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 14 मोबाइल फोन और दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं। इन पर यह झपटमारी की वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस ने 30 जून को सेक्टर-46 और 47 की विभाजित सड़क पर हुई मोबाइल झपटमारी की एक वारदात का केस दर्ज किया था। इसी मामले में जांच के दौरान तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जांच में पता चला है कि सजन प्रीत पहले जोमैटो में डिलीवरी बॉय के रूप में काम करता था। हाल ही में सेक्टर-31 थाने में दर्ज अपहरण और आर्म एक्ट के एक मामले में भी वह आरोपी था। उसने अभिषेक नामक युवक का ऑल्टो कार में अपहरण किया था।
पुलिस के मुताबिक आरोपी सजन प्रीत गिरफ्तार किए गए नाबालिग के साथ ट्राइसिटी में झपटमारी की वारदातों को अंजाम देता था। आरोपियों के पकड़े जाने से सेक्टर-31, सेक्टर-36 और सेक्टर-39 थाने में दर्ज झपटमारी की तीन वारदातों को पुलिस ने सुलझा लिया है।, यह वारदातें 30 जून से 10 जुलाई के बीच की गई थीं।
झपटमार सजन प्रीत के अलावा मामले में गिरफ्तार एक नाबालिग से पुलिस ने एक अन्य मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों से बरामद 14 मोबाइल फोन की कीमत करीब 1.20 लाख रुपये है। वहीं, इनसे बरामद दोनों मोटरसाइकिल की कीमत भी करीब डेढ़ लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने सजन प्रीत को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने कहा कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मोहाली के गांव सोहाना में मोटरसाइकिल को एक तालाब के नजदीक छोड़कर ट्रेन से पहले अंबाला और फिर वहां से अमृतसर जाने के बाद वहां से माछीवाड़ा निकल गए थे।