{"_id":"66f6a78a3e9a2ece9c0d206d","slug":"urdu-teacher-rape-with-child-student-in-madrasa-in-chandigarh-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में बच्चे से कुकर्म: मदरसे में उर्दू के शिक्षक ने किया गंदा काम, मनीमाजरा पुलिस ने गिरफ्तार किया आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में बच्चे से कुकर्म: मदरसे में उर्दू के शिक्षक ने किया गंदा काम, मनीमाजरा पुलिस ने गिरफ्तार किया आरोपी
Fri, 27 Sep 2024 06:18 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Fri, 27 Sep 2024 06:18 PM IST
सार
चंडीगढ़ के मनीमाजरा में जामा मस्जिद में चल रहे मदरसे में बच्चे के साथ कुकर्म की घटना हुई है। आरोपी शिक्षक है जो बच्चों को उर्दू पढ़ाता है। पुलिस ने आरोपी मोहम्मद सालिक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर के एक मदरसे में नाबालिग बच्चे के साथ कुकर्म का मामला सामने आया है। मनीमाजरा की जामा मस्जिद में बने मदरसे में 13 साल का बच्चा पढ़ने आता है। इस घटना से परेशान बच्चे ने पर पहुंचकर सारी जानकारी परिजनों को दी। आरोपी मदरसे में उर्दू पढ़ाता है। उसकी पहचान मेरठ के रहने वाले मोहम्मद सालिक के रूप में हुई। वह दिसंबर 2023 से उर्दू पढ़ा रहा है। परिजनों की शिकायत पर मनीमाजरा थाना पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल करवाकर केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
मनीमाजरा थाना प्रभारी रामदयाल और नॉर्थ-ईस्ट डिवीजन के डीएसपी जसबीर सिंह ने मदरसे में पहुंचकर सभी के बयान लेने के साथ बच्चे से पूरी जानकारी ली। बयान दर्ज करने के बाद बच्चे का मेडिकल करवाया गया। उसके बाद मामला दर्ज करके आरोपी मोहम्मद सालिक को गिरफ्तार कर लिया। उसे शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों ने पुलिस को बताया कि उनका 13 वर्षीय बेटा आठवीं की पढ़ाई के बाद उर्दू सीखने के लिए मदरसे में जाता था। शुक्रवार सुबह 6 बजे मदरसे में रहने वाले शिक्षक ने एक कमरे में ले जाकर उसके साथ कुकर्म किया। इससे आहत बच्चे ने घर पहुंचकर सारा घटनाक्रम परिजनों को सुनाया। परिजन दोपहर 12 बजे थाने पहुंचे और पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन
मनीमाजरा थाना प्रभारी रामदयाल और नॉर्थ-ईस्ट डिवीजन के डीएसपी जसबीर सिंह ने मदरसे में पहुंचकर सभी के बयान लेने के साथ बच्चे से पूरी जानकारी ली। बयान दर्ज करने के बाद बच्चे का मेडिकल करवाया गया। उसके बाद मामला दर्ज करके आरोपी मोहम्मद सालिक को गिरफ्तार कर लिया। उसे शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन