फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Urban Park's name is now Tiranga Park, announced by the administrator

Tiranga Park: अब तिरंगा पार्क के नाम से जाना जाएगा चंडीगढ़ का अर्बन पार्क, हमेशा लहराएगा झंडा

Mon, 15 Aug 2022 02:30 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Mon, 15 Aug 2022 02:30 AM IST
सार

प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित ने सेक्टर-17 के अर्बन पार्क में चंडीगढ़ पुलिस होमगार्ड की तरफ से आयोजित किए गए एक कार्यक्रम में यह एलान किया।

विज्ञापन
Urban Park's name is now Tiranga Park, announced by the administrator
तिरंगा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ सेक्टर-17 स्थित अर्बन पार्क का नाम अब तिरंगा पार्क होगा। प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित ने सेक्टर-17 के अर्बन पार्क में चंडीगढ़ पुलिस होमगार्ड की तरफ से आयोजित किए गए एक कार्यक्रम में इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि यहां हमेशा एक तिरंगा लहराता रहेगा।

विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान हुई तेज बारिश की वजह से कई अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों को रद्द करना पड़ा। कार्यक्रम के दौरान प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित ने 53 होमगार्डों को सम्मानित किया और अनुकंपा के आधार पर 10 नई भर्तियों के नियुक्ति पत्र जारी किए। उन्होंने चंडीगढ़ पुलिस के 26 पुलिस अधिकारियों को डीजीपी कमेंडेशन डिस्क से भी सम्मानित किया। प्रशासक ने कार्यक्रम के दौरान पुलिस के कार्यों की सराहना की और अर्बन पार्क का नाम तिरंगा पार्क करने की घोषणा की। कार्यक्रम के दौरान भारत माता के जयकारों से कई बार पार्क गूंज उठा। स्कूल के छात्रों ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत कई प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में सांसद किरण खेर, सलाहकार धर्मपाल, डीजीपी प्रवीर रंजन व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

होमगार्डों की सेवा में सुधार के लिए उठाए गए कई कदम : डीजीपी

डीजीपी प्रवीर रंजन ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान, जनता से जुड़ने और सभी देशवासियों में राष्ट्रवाद और देशभक्ति की भावना को जगाने के लिए है। देशभक्ति की यह भावना हर भारतीय के दिल में जागनी चाहिए। ऐसे में चंडीगढ़ पुलिस ने भी अभियान में अभूतपूर्व योगदान दिया है। कहा कि समाज के हर वर्ग में पहुंचने के लिए तिरंगा यात्रा और रैलियां निकाली गईं। हर थाने और पुलिस कालोनियों में तिरंगा मार्च निकाला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


चंडीगढ़ में तैनात 1354 होमगार्डों की सेवा में सुधार के लिए इस समारोह का आयोजन किया जाता है। कहा कि चंडीगढ़ होमगार्ड की सेवा की स्थिति में सुधार के लिए पहले ही कई कदम उठाए जा चुके हैं, अब एक्सिस बैंक के साथ बीमा दावा राशि को 30 लाख से बढ़ाकर 70 लाख करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं। डीजीपी ने प्रशासक से यह भी अनुरोध किया कि अनुकंपा के आधार पर नौकरी देने के प्रावधान के लिए होमगार्ड की सेवा से संबंधित नियमों में भी आवश्यक परिवर्तन किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed