{"_id":"62cf2957812f1e503d5c08bf","slug":"uproar-in-the-satsang-of-dera-sacha-sauda-chief-sikh-jathebandis-protested","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Punjab News : डेरा सच्चा सौदा प्रमुख के सत्संग में हंगामा, सिख जत्थेबंदियों ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab News : डेरा सच्चा सौदा प्रमुख के सत्संग में हंगामा, सिख जत्थेबंदियों ने किया विरोध
Thu, 14 Jul 2022 04:35 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 14 Jul 2022 04:35 AM IST
सार
सिख जत्थेबंदियों की मांग थी कि नाम चर्चा घर को तुरंत खाली करवाया जाए। हालात खराब होते देख पहले से मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने आलाधिकारियों को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
धरने पर बैठे सिख जत्थेबंदी और तैनात पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गांव भांखरपुर में बुधवार देर रात उस समय हंगामा हो गया जब डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह के नाम चर्चा घर में चल रहे लाइव सत्संग का सिख जत्थेबंदियों ने आकर विरोध कर दिया। सिख जत्थेबंदियों की मांग थी कि नाम चर्चा घर को तुरंत खाली करवाया जाए। हालात खराब होते देख पहले से मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने आलाधिकारियों को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही डीएसपी हरविंदर खैहरा, एसएचओ डेराबस्सी व मुबारकपुर चौकी इंचार्ज पुलिस फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। आला अधिकारियों ने तुरंत नाम चर्चा घर में लाइव सत्संग को बंद करवाया और वहां मौजूद समर्थकों को सुरक्षा के लिहाज से बाहर निकाला, लेकिन सिख जत्थेबंदियां तब तक नाम चर्चा घर के बाहर धरना लगाकर बैठी रहीं जब तक पूरा पंडाल खाली नहीं हो गया।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह ने लाइव सत्संग के दौरान एक जरूरी सूचना देनी थी, जिसकी सिख जत्थेबंदियों को पहले से सूचना मिल गई थी। देर शाम 8 बजे सिख जत्थेबंदियों ने विरोध शुरू कर दिया, जो देर रात तक जारी रहा। पुलिस ने भारी बंदोबस्त किया हुआ था।
विज्ञापन
एक माह की पैरोल पर है डेरा प्रमुख
हत्या व दुष्कर्म के मामले में सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख एक माह की पैरोल पर हैं। खुद को मैसेंजर ऑफ गॉड कहने वाले गुरमीत राम रहीम सिंह बरनावा आश्रम में रह रहे हैं। कड़ी सुरक्षा में रोहतक जेल से पहुंचे गुरमीत राम रहीम के आश्रम की सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी है। वह दो साध्वियों के यौन शोषण और पत्रकार छत्रपति रामचंद्र की हत्या के मामले में रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहे हैं।