फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   UP team became champion by scoring the winning goal in the last minute

Chandigarh News: आखिरी मिनट में जीत का गोल कर यूपी की टीम बनी चैंपियन

Tue, 09 Jul 2024 06:34 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2024 06:34 AM IST
विज्ञापन
UP team became champion by scoring the winning goal in the last minute
झांसी। मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में खेली जा रही हॉकी इंडिया जूनियर नार्थ जोन बालक एवं बालिका हॉकी चैंपियनशिप के फाइनल में बालिका वर्ग में उत्तर प्रदेश की टीम ने हरियाणा को शिकस्त देकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। बालक वर्ग में चंडीगढ़ ने उत्तर प्रदेश की टीम को शिकस्त देकर फाइनल मुकाबले में जीत दर्ज की। बालिका वर्ग का फाइनल मैच काफी रोमांचक रहा। 1-0 से आगे चल रही हरियाणा टीम पर चौथे क्वार्टर के 58वें और 60वें मिनट में गोल कर यूपी की बालिका वर्ग की टीम ने जीत हासिल की।
विज्ञापन


फाइनल मैच में दोनों ही टीमों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। मैच के पहले व दूसरे क्वार्टर तक दोनों ही टीमें एक दूसरे के खिलाफ गोल करने में नाकाम रहीं। मैच के तीसरे क्वार्टर के 37वें मिनट में हरियाणा की खिलाड़ी शशि खासा ने पहला गोल कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। लेकिन, चौथे व अंतिम क्वार्टर के 58वें मिनट में उत्तर प्रदेश की खिलाड़ी रश्मि पटेल ने पेनल्टी कार्नर से गोल कर स्कोर एक-एक कर दिया। वहीं, यूपी टीम की पूर्णिमा यादव ने 60वें मिनट में फील्ड गोल कर 2-1 से जीत दिला दी। चैंपियनशिप में तीसरे स्थान के लिए दिल्ली से हुए मुकाबले में चंडीगढ़ की टीम 4-0 से विजयी रही।
विज्ञापन


उधर, पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले में चंडीगढ़ की टीम ने उत्तर प्रदेश की टीम को 2-1 से पराजित कर चैंपियनशिप अपने नाम की। उत्तर प्रदेश की ओर से 14वें मिनट में आशू मौर्या ने पेनल्टी स्ट्रोक से एक गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। दूसरे क्वार्टर के 26वें मिनट में चंडीगढ़ टीम के राजवीर सिंह ने फील्ड गोल कर स्कोर 1-1 कर दिया। लेकिन, चौथे व अंतिम क्वार्टर के 55वें मिनट में चंडीगढ़ टीम के गुरजीत सिंह ने पेनल्टी कार्नर से गोल कर टीम को 2-1 से जीत दिलाई। चैंपियनशिप में तृतीय स्थान के लिए हरियाणा व हाॅकी पंजाब के मध्य खेले गए मैच में पंजाब की टीम 6-1 से विजयी रही। पंजाब की ओर से चरनजीत सिंह ने दो गोल किए। हरियाणा की ओर से एकमात्र गोल विनय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समापन समारोह में मुख्य अतिथि सदर विधायक रवि शर्मा ने खिलाड़ियों को मेडल व प्रमाण-पत्र देकर पुरस्कृत किया। इस मौके पर गौतम दास, अशोक ओझा, वरिष्ठ खिलाड़ी बृजेंद्र यादव, विकास उपाध्याय व राजा खान मौजूद रहे। प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुरेश बोनकर ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed