फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   up resident israr claims, anuradha fiza is my wife

यूपी के इसरार का दावा, मैं फिजा का पति, प्रापर्टी पर मेरा हक

Mon, 09 May 2016 10:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली।
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली। Updated Mon, 09 May 2016 10:30 AM IST
विज्ञापन
up resident israr claims, anuradha fiza is my wife
अनुराधा वाली उर्फ फिजा मोहम्मद - फोटो : amarujala
हरियाणा के पूर्व उप मुख्यमंत्री चंद्रमोहन उर्फ चांद मोहम्मद की पत्नी (स्वर्गीय) अनुराधा वाली उर्फ फिजा मोहम्मद की संपत्ति का मामला एक बार फिर गरमा गया है। इसरार अहमद खान निवासी फतेहपुर (यूपी) ने बुधवार को जिला अदालत में एक याचिका दायर की, जिसमें उन्होंने फिजा का पहला पति बताया है।
विज्ञापन


याचिका में उन्होंने कहा कि फिजा की मौत के बाद उसकी बहनों को करोड़ों की संपत्ति बांट दी गई। जबकि पति होने के कारण उस पर उनका भी अधिकार है। उन्होंने फिजा के पति होने के संबंध में दस्तावेज भी अदालत में पेश किए है। याचिका में फिजा की बहनों व गमाडा को पार्टी बनाया गया है। अदालत में केस के भविष्य पर वीरवार को फैसला होगा। 
विज्ञापन


इसरार अहमद के वकील नवदीप बिट्टा ने बताया कि याचिका दायर करते समय फिजा से शादी के सभी अहम दस्तावेज इसरार ने जमा करवाए है। बिट्टा ने कहा कि गमाडा को पार्टी इस लिए बनाया गया है, क्योंकि जो प्रॉपर्टी मोहाली में है उसके दस्तावेज गमाडा के पास हैं। इससे बहुत सी चीजें क्लीयर होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिक्रयोग है कि हरियाणा के पूर्व उप मुख्यमंत्री चंद्रमोहन के साथ दूसरी शादी करने के बाद सुर्खियों में आने वाली अनुराधा बाली उर्फ फिजा की 2012 में संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। सेक्टर-48 स्थित घर में अनुराधा बाली का शव मिला था। इसके बाद पुलिस ने उनकी संपत्ति अपने कब्जे में ले ली थी। फिर अदालत के आदेश पर संपत्ति को रिलीज किया गया।


मौत के डर से बंद रखा मुंह
बिट्टा ने कहा कि फिजा की मौत के बाद इतने समय तक इसरार अहमद ने इस लिए याचिका दायर नहीं कि क्योंकि इसरार को डर था कि उसे जान से न मार दिया जाए। अब वह अपने हक की लड़ाई लड़ना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed