फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   United Kingdom government banned spouse visas from January 1

यूके ने बंद किया स्पाउस वीजा: अब जीवनसाथी साथ नहीं ले जा सकेंगे विद्यार्थी, कांट्रैक्ट मैरिज पर लगेगी लगाम

Wed, 03 Jan 2024 08:10 AM IST
निवेदिता वर्मा सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 03 Jan 2024 08:10 AM IST
सार

ब्रिटेन में 2020 में 48,639 भारतीय छात्र पहुंचे थे। 2021 में 55903 व 2022 में यह संख्या 200978 तक जा पहुंची और 2023 तक यह आंकड़ा तीन लाख पार कर गया। इसमें 85 प्रतिशत विद्यार्थी शादीशुदा थे, जिनका मकसद किसी तरह ब्रिटेन पहुंचना था। भारतीय हॉस्पिटेलिटी इंडस्ट्री में कम पगार पर काम करने लगे। इससे यूके में राइट टू वर्क पर असर पड़ने लगा था।  

विज्ञापन
United Kingdom government banned spouse visas from January 1
यूके वीजा - फोटो : social media

विस्तार

यूनाइटेड किंगडम (यूके) में पढ़ने वाले विद्यार्थी अब अपने जीवनसाथी या किसी अन्य को साथ नहीं ले जा सकेंगे। यूके सरकार ने एक जनवरी से स्पाउस वीजा पर रोक लगा दी है। यानी यूके में पढ़ने वाला कोई भी विदेशी छात्र अपने साथ पति या पत्नी को नहीं ले जा सकेगा। गौरतलब है कि कनाडा और यूके जाने के लिए पंजाब में कॉन्ट्रैक्ट मैरिज तक की जा रही हैं।
विज्ञापन


यूके या कनाडा में पढ़ रहीं लड़कियों से कॉन्ट्रैक्ट मैरिज कर पंजाब, चंडीगढ़ और हरियाणा के कई लोग विदेशों में जाकर सेटल हो गए। लेकिन अब एक जनवरी 2024 से यूके स्पाउस वीजा नहीं देगा। इससे कॉन्ट्रैक्ट मैरिज में कमी आने की उम्मीद है। 
विज्ञापन


दरअसल, ब्रिटिश सरकार ने जनवरी 2021 में वहां काम करने वालों के लिए कम से कम 25 हजार 600 पाउंड प्रतिवर्ष की आय निर्धारित की थी, लेकिन भारतीय खासकर पंजाब से ऐसे लोग यूके पहुंच गए, जो खेतीबाड़ी के अलावा हॉस्पिटेलिटी इंडस्ट्री में कम पगार पर काम करने लगे। इससे यूके में राइट टू वर्क पर असर पड़ने लगा। यूके के मूल निवासी कम पगार पर काम करने के लिए मजबूर होने लगे। इससे वहां की सरकार खासा दबाव महसूस कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते साल थे तीन लाख वीजा
ब्रिटेन में 2020 में 48,639 भारतीय छात्र पहुंचे थे। 2021 में 55903 व 2022 में यह संख्या 200978 तक जा पहुंची और 2023 तक यह आंकड़ा तीन लाख पार कर गया। इसमें 85 प्रतिशत विद्यार्थी शादीशुदा थे, जिनका मकसद किसी तरह ब्रिटेन पहुंचना था। वहां जाकर विद्यार्थी के जीवनसाथी कम पगार पर काम-धंधे में लग गए। इनमें से करीब 60 प्रतिशत लोग पंजाब से हैं, जबकि हरियाणा, चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों को जोड़ लिया जाए तो इनकी संख्या 80 प्रतिशत से भी अधिक हो जाती है।


हमने अपनी साख खुद खराब की
यूके स्टडी वीजा के माहिर ग्रे मेटर की एमडी सोनिया धवन का कहना है कि पंजाबी मूल के लोगों ने वहां पर जाकर न केवल नियमों का उल्लंघन किया, बल्कि कम वेतन पर काम करने से यूके के मूल निवासियों को संकट में डाला है। विद्यार्थियों के जीवनसाथी जो यूके गए, वह भी स्किल या तकनीकी माहिर नहीं थे। स्टडी वीजा माहिर सुकांत त्रिवेदी का कहना है कि अगले सेमेस्टर के लिए जो दाखिले हुए हैं, उनकी संख्या 25 फीसदी रह गई है। विद्यार्थी अब यूके की तरफ नहीं देख रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed