{"_id":"5c3ac1b4bdec22736354fd67","slug":"unique-decision-of-panchayat-against-two-boys-and-their-family-in-panipat-of-haryana","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तुगलकी फरमान: सहपाठी छात्रा को लेकर दोस्त के घर चला गया, तो पंचायत ने सुना दी सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तुगलकी फरमान: सहपाठी छात्रा को लेकर दोस्त के घर चला गया, तो पंचायत ने सुना दी सजा
Sun, 13 Jan 2019 10:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 13 Jan 2019 10:18 AM IST
विज्ञापन
तनावग्रस्त लड़का
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक गांव की पंचायत ने सहपाठी छात्रा को लेकर दोस्त के घर जाने पर दोनों लड़कों को और उनके परिजनों को तुगलकी फरमान सुना दिया, जिसे जानकर सभी हैरान हैं। मामला हरियाणा के पानीपत जिले का है। पंचायत ने छात्र और उसके दोस्त के परिवार को एक सप्ताह में गांव छोड़कर जाने और दो-दो हजार रुपये जुर्माना भरने का फरमान सुनाया है।
छात्र का कसूर इतना है कि वह अपने साथ पढ़ने वाली छात्रा को लेकर दोस्त के घर चला गया था। यह बात जब लड़की के परिजनों को पता चली तो उन्होंने दोनों लड़कों की जमकर पिटाई की। इसके बाद मामला पंचायत में पहुंचा। कई दौर की पंचायत के बाद सरपंच ने दोनों लड़कों के परिवारों को गांव निकाला दे दिया।
दोनों परिवारों ने पंचायत से रहम की भीख मांगी, लेकिन पंचायत ने क्षमा करने से इनकार कर दिया। मामले की शिकायत पुलिस में नहीं की गई है। पुलिस चौकी इंचार्ज का कहना है कि मामले की शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ये है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, 10वीं का छात्र अपने साथ पढ़ने वाली लड़की को अपने दोस्त के घर ले गया था। उस समय दोस्त के घर कोई नहीं था। किसी जानकार ने लड़की को लड़के के घर जाते देख लिया और लड़की के पिता व भाई को फोन करके बता दिया। लड़की के परिवार वाले तुरंत लड़के के घर पहुंच गए। उन्होंने आते ही लड़के पर हमला कर दिया। लड़के के सिर में गंभीर चोटें आईं।
लड़की को वे अपने साथ ले गए। उन्होंने लड़के के दोस्त को भी धमकी दी। दोनों लड़के और लड़की अलग-अलग समाज से हैं। इस मसले पर पंचायत हुई, जिसमें लड़कों के पिता, भाइयों व उन लड़कों को भी बुलाया गया। लड़की के पिता ने पंचायत में सारी बातें रखीं और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की।
दोबारा हुई पंचायत में सरपंच ने लोगों की सलाह पर दोनों लड़कों के परिवार को एक सप्ताह में गांव छोड़कर जाने और 2-2 हजार रुपये जुर्माना भरने का फरमान सुनाया है। उधर, लड़कों के परिवार वालों का कहना है कि उनके बच्चों ने कोई बड़ा अपराध नहीं किया है जो पंचायत ने ऐसी सजा दी है, लेकिन पंचायत का फैसला मानना पड़ेगा। वे जल्द ही गांव छोड़कर चले जाएंगे।