फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Union State Minister Ramdas Athawale reached in jind of Haryana

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा, सेना में दलितों की अलग रेजिमेंट बनाने की करेंगे मांग

Tue, 05 Mar 2019 09:08 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद (हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 05 Mar 2019 09:08 AM IST
विज्ञापन
Union State Minister Ramdas Athawale reached in jind of Haryana
केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास अठावले

जींद के सैनी रामलीला मैदान में रिपब्लिक पार्टी ऑफ इंडिया ने जाति तोड़ो मानव जोड़ो कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास अठावले शामिल हुए। उन्होंने अपने अलग अंदाज में कहा कि ‘मैं नहीं करता किसी को सलाम, क्योंकि मैं नहीं हूं किसी का गुलाम और बाबा के सिद्धांतों को नहीं होने दूंगा नीलाम’। अठावले ने कहा कि वह लोकसभा में किसी से नहीं दबते और दलित और पिछड़ों की आवाज उठाते हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश को पहली बार ओबीसी का पीएम मिला है। वह लोकसभा में दलितों की आवाज को नहीं दबने देंगे। वे सरकार से सेना में दलितों की अलग से रेजिमेंट बनाने की मांग करेंगे। इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष अनिल बाबा, प्रदेश सचिव रुकसाना चौहान, अजय ओबेराय, वीरेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन


हरियाणा जाट आरक्षण आंदोलन सबसे हिंसक
अठावले ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि देश में कई समाजों ने आरक्षण के लिए आंदोलन किए हैं, लेकिन हरियाणा का जाट आरक्षण आंदोलन सबसे हिंसक रहा है। ऐसे में उन्होंने ही सरकार से सवर्णों को भी आरक्षण की मांग की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अंतरजातीय विवाह से टूट रहा जातीय बंधन

उन्होंने कहा कि जींद जिला में वर्तमान वित्त वर्ष में 18 लोगों ने अंतरजातीय विवाह किए हैं। इस पर सरकार द्वारा उन्हें आर्थिक मदद भी दी जा रही है। इससे जातीय बंधन टूट रहा है। आने वाले समय में इसके सकारात्मक परिणाम आएंगे। अठावले ने माना कि अभी भी लोगों के मन में अनुसूचित जाति के लोगों के प्रति एक विचार है, जो दूर किया जाना चाहिए।

इसी का परिणाम है कि पिछले साल जींद जिले में एससी-एसटी अधिनियम के तहत 54 केस दर्ज हुए हैं। इसके बावजूद अत्याचार बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह राजनीतिक नहीं, सामाजिक समस्या है। 

दोबार एनडीए सरकार बनने पर हर घोषणा होगी पूरी
अठावले ने कहा कि केंद्र सरकार ने देश के विकास के लिए हर क्षेत्र में काम किया है। नोटबंदी और जीएसटी से व्यापारियों को कुछ परेशानी हुई हैं, लेकिन जीएसटी में सुधार के लिए लगातार काम हो रहा है। जब उनसे सवार पूछा गया कि अनुच्छेद 370 हटाने पर सरकार ने अभी तक कोई काम नहीं किया तो उन्होंने कहा कि दोबारा एनडीए की सरकार बनने पर तमाम घोषणाएं पूरी की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed