{"_id":"6656ddeb092b50af78060f2f","slug":"union-minister-piyush-goyal-press-conference-in-chandigarh-2024-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh: चंडीगढ़ पहुंचे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल बोले-एनडीए को मिलेंगी 400 से ज्यादा सीटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh: चंडीगढ़ पहुंचे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल बोले-एनडीए को मिलेंगी 400 से ज्यादा सीटें
Wed, 29 May 2024 01:19 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 29 May 2024 01:19 PM IST
सार
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने पत्रकारवार्ता में केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। साथ ही कहा कि चंडीगढ़ से भाजपा के प्रत्याशी संजय टंडन पिछले कई वर्षों से चंडीगढ़ में लोगों की सेवा कर रहे हैं।
विज्ञापन
चंडीगढ़ पहुंचे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल बुधवार को चंडीगढ़ पहुंचे। बीजेपी कार्यालय कमलम में प्रेस वार्ता के दौरान पीयूष गोयल ने कहा कि चंडीगढ़ में बहुत व्यवस्थित विकास हुआ है और भविष्य में पीएम मोदी के नेतृत्व में हम कई नई योजनाओं और स्कीमों के साथ काम करने जा रहे हैं।
विज्ञापन
गोयल ने कहा कि एनडीए को 400 से ज्यादा सीटें मिलने जा रही हैं... मुंबई की 6 सीटें बीजेपी और हमारी सहयोगी पार्टी शिवसेना को मिलेंगी। हम दक्षिण भारत में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेंगे। भाजपा ओडिशा में 21 में से 18 सीटें और पश्चिम बंगाल में 30-35 सीटें जीत सकती है।
विज्ञापन
भाजपा के प्रत्याशी संजय टंडन के बारे में गोयल ने कहा कि टंडन और वह दोनों बचपन के दोस्त हैं। दोनों की कई पुरानी यादें जुड़ी हुई है। उन्होंने मनीष तिवारी पर भी कई सवाल उठाए। कहा कि मनीष तिवारी एक जगह से दूसरी जगह चुनाव लड़ने के लिए भागते रहते हैं। मनीष तिवारी की तरफ से संजय टंडन को दिए गए डिबेट चैलेंज पर गोयल ने कहा कि मनीष तिवारी की डिबेट करने के तरीके को उन्होंने संसद में देखा है। वह बेबुनियाद की बातें करते हैं। गोयल ने कहा कि उनसे डिबेट करने के लिए तो वह चंडीगढ़ के किसी पार्षद को भी नहीं भेजेंगे।
विज्ञापन