फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Union Minister Manohar Lal said there is no possibility of Article 370 in jammu and kashmir

Article 370: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल बोले- यह साजिश कभी सफल नहीं होगी, जेएंडके में 370 की कोई संभावना नहीं

Fri, 08 Nov 2024 02:15 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 08 Nov 2024 02:15 PM IST
सार

Article 370: जम्मू-कश्मीर की विधानसभा में अनुच्छेद 370 को लेकर हुए हंगामे के बीच केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने साफ कर दिया है कि वहां 370 वापस आने की कोई संभावना नहीं है। अगर यह किसी की साजिश है तो इसे कभी सफल नहीं होने दिया जाएगा। 

विज्ञापन
Union Minister Manohar Lal said there is no possibility of Article 370 in jammu and kashmir
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल। - फोटो : ANI

विस्तार

अनुच्छेद 370 की बहाली को लेकर जम्मू-कश्मीर विधानसभा में वीरवार को खूब हंगामा हुआ था। विधानसभा में पीडीपी विधायक की तरफ से अनुच्छेद 370 की बहाली पर बैनर दिखाए जाने के बाद जमकर बवाल हुआ था। इसके बाद विधायकों के बीच हाथापाई भी हुई थी। 
विज्ञापन


वहीं, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में 370 का विषय नया नहीं है, ये तब से है जब देश का संविधान बना था। पूरे देश में मांग थी कि 370 को खत्म किया जाना चाहिए। इसे भाजपा की केंद्र सरकार ने खत्म किया है। जम्मू-कश्मीर में 370 खत्म हो गई है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मनोहर लाल ने साफ कहा कि अब देश (जम्मू-कश्मीर) में किसी भी व्यक्ति, संगठन, पार्टी की ऐसी कोई साजिश (370 की वापसी) सफल नहीं होने दी जाएगी। उनकी एक मांग थी कि जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा मिले और सरकार ने वह देने की बात की है। 370 के वापस आने की कोई संभावना नहीं है। 


बता दें कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर शुक्रवार को चंडीगढ़ पहुंचे हैं। यहां व चंडीगढ़ प्रशासन के अधिकारियों से बैठक करेंगे। मीटिंग में ट्राइसिटी में मेट्रो रेल प्रोजेक्ट, चंडीगढ़ में बिजली का निजीकरण से लेकर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट को लेकर स्ट्रेटजी बनाई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed