फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Union Minister Manohar Lal meeting with Chandigarh Administration Officials Privatisation Of Electricity

चंडीगढ़ में बिजली निजीकरण: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल बोले- प्रशासन लेगा फैसला, नहीं जाएगी किसी की नौकरी

Fri, 08 Nov 2024 07:36 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 08 Nov 2024 07:36 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने सेक्टर-9 स्थित यूटी सचिवालय में यूटी प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में बिजली निजीकरण और अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर के प्रोजेक्ट्स की समीक्षा की। 

विज्ञापन
Union Minister Manohar Lal meeting with Chandigarh Administration Officials Privatisation Of Electricity
बैठक के बाद पत्रकारों के सवालों के जवाब देते केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने शुक्रवार को चंडीगढ़ प्रशासन के अधिकारियों से बैठक की। यह बैठक सेक्टर-9 स्थित यूटी सचिवालय में हुई। उन्होंने अधिकारियों के साथ बिजली और अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर के प्रोजेक्ट्स की समीक्षा की। बैठक में शहर में मेट्रो प्रोजेक्ट से लेकर बिजली विभाग के निजीकरण समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई। केंद्रीय मंत्री बनने के बाद मनोहर लाल की चंडीगढ़ प्रशासन के अधिकारियों के साथ यह पहली बैठक थी।
विज्ञापन


पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए मनोहर लाल ने कहा कि चंडीगढ़ में बिजली सेवाओं के निजीकरण को लेकर मामला हाई कोर्ट में था। दो दिन पहले हाई कोर्ट ने फैसला सुनाया है कि निजीकरण किया जा सकता है। इस पर आगे कदम उठाने के लिए या तो इसे शुरू किया जाएगा या सुप्रीम कोर्ट जाने का विकल्प है। इसपर यूटी प्रशासन को फैसला लेना है। हालांकि विभाग में पहले से काम कर रहे कर्मचारियों का नुकसान नहीं होगा। उन्हें पूरे लाभ दिए जाएंगे। यूटी प्रशासन यह सुनिश्चित करेगा कि कर्मचारियों के कल्याण का ध्यान रखा जाए और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि निजीकरण के दौरान उनकी नौकरियों पर कोई खतरा न हो। 
विज्ञापन




जेएंडके में 370 की वापसी की संभावना नहीं
बैठक से पहले केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में 370 का विषय नया नहीं है, ये तब से है जब देश का संविधान बना था। पूरे देश में मांग थी कि 370 को खत्म किया जाना चाहिए। इसे भाजपा की केंद्र सरकार ने खत्म किया है। अब देश (जम्मू-कश्मीर) में किसी भी व्यक्ति, संगठन, पार्टी की ऐसी कोई साजिश (370 की वापसी) सफल नहीं होने दी जाएगी। 370 के वापस आने की कोई संभावना नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed