फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Union Minister JP Nadda will communicate directly with the newly selected TGT

Chandigarh News: नवचयनित टीजीटी से सीधा संवाद करेंगे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा

Tue, 30 Jul 2024 05:51 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2024 05:51 AM IST
विज्ञापन
Union Minister JP Nadda will communicate directly with the newly selected TGT

विज्ञापन
पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में आज आयोजित होगी एक दिवसीय ओरिएंटेशन वर्कशाॅप



अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। विधानसभा चुनाव से पहले नवचयनित टीजीटी शिक्षकों की वर्कशाॅप के जरिये भाजपा ने चुनावी जमीन को मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा नवचयनित शिक्षकों से सीधा संवाद करेंगे। साथ ही मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शिक्षकों को प्रदेश में शैक्षणिक गतिविधियों को मजबूत करने का मंत्र देंगे तो शिक्षा राज्यमंत्री सीमा त्रिखा नवचयनित टीजीटी का स्वागत करेंगी।


शिक्षा विभाग में नवचयनित 7471 टीजीटी (प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक) की 30 जुलाई मंगलवार को पंचकूला स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम सेक्टर-3 में ओरिएंटेशन वर्कशाॅप आयोजित की जाएगी। विद्यालय शिक्षा निदेशालय की ओर से नवचयनित सभी टीजीटी को पत्र लिखकर कार्यक्रम में उपस्थित होने के निर्देश जारी किए गए हैं। वर्कशाॅप का विषय टीजीटी अपनी भूमिका और जिम्मेदारी को समझें रहेगा। इस दौरान टीजीटी को उनकी जिम्मेदारियों के साथ कक्षा प्रबंधन और छात्र मूल्यांकन सहित कर्तव्यों की जानकारी दी जाएगी। पत्र में उल्लेख किया गया है कि वर्कशाप में टीजीटी को शिक्षा का अधिकार अधिनियम-2009 के तहत स्कूल की नीतियों और प्रक्रियाओं बारे विस्तार से बताया जाएगा। यही नहीं शैक्षणिक गतिविधियों और प्रशासनिक प्रक्रियाओं के बीच समन्वय बनाने का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed