फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Union Home Ministry said No threat to Minister Sukhjinder Singh Randhawa

केंद्र का इंकार: सुखजिंदर रंधावा को नहीं मिलेगी विशेष सुरक्षा, गृह मंत्रालय ने कहा- मंत्री को नहीं है कोई खतरा

Thu, 26 Aug 2021 12:26 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 26 Aug 2021 12:26 AM IST
सार

पंजाब के मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा को केंद्र सरकार ने विशेष सुरक्षा देने से इनकार कर दिया है। रंधावा के पत्र के जवाब में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा कि मंत्री को कोई खतरा नहीं है। इस बात की जानकारी एंजेसियों की जांच में हुई है। बता दें कि मंत्री रंधावा ने 17 जून को केंद्रीय गृह मंत्रालय को पत्र लिखा था। 

विज्ञापन
Union Home Ministry said No threat to Minister Sukhjinder Singh Randhawa
पंजाब के जेल और सहकारिता मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा। - फोटो : एएनआई

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पंजाब के जेल और सहकारिता मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा को भारत में सक्रिय किसी भी आतंकी संगठन से खतरे की आशंका को गलत ठहराया है। पंजाब की मुख्य सचिव को भेजे पत्र में मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि कैबिनेट मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा द्वारा विशेष सुरक्षा कवच की मांग किए जाने के बाद मंत्रालय ने केंद्रीय एजेंसियों से जांच करवाई है। 

विज्ञापन


एजेंसियों ने मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट में कहा है कि रंधावा को भारत में सक्रिय किसी भी आतंकी संगठन या आतंकवादी गुट से कोई खतरा या धमकी मिलने की कोई बात सामने नहीं आई है। हालांकि गृह मंत्रालय ने यह भी कहा कि रंधावा को कट्टरपंथी संगठनों, असामाजिक तत्वों, राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों और उनके सहयोगियों से सामान्य खतरे की बात से इनकार नहीं किया जा सकता। ऐसे में पंजाब सरकार के आग्रह है कि वह सुखजिंदर रंधावा को स्थानीय स्तर पर खतरे का आकलन करके सुरक्षा प्रदान करे।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि रंधावा ने गत 17 जून को केंद्रीय गृह मंत्रालय को पत्र लिखकर बताया था कि उन्हें और उनके परिवार को आतंकवादियों, असामाजिक तत्वों, एसएफजे और गैंगस्टरों के नैक्सस से गंभीर खतरा है। अपने पत्र में रंधावा ने इस संबंध में अपनी पारिवारिक पृष्ठभूमि का हवाला भी दिया। रंधावा ने अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा बढ़ाए जाने के लिए सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स (सीएपीएफ) का सुरक्षा कवच प्रदान करने का आग्रह किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed