{"_id":"5900ec534f1c1bc3728b4569","slug":"ugc-showed-seriousness-on-pu-economic-conditions","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":" पीयू के अच्छे दिन आयेंगे, यूजीसी ने दिया अतिरिक्त ग्रांट का भरोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीयू के अच्छे दिन आयेंगे, यूजीसी ने दिया अतिरिक्त ग्रांट का भरोसा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 27 Apr 2017 09:49 AM IST
विज्ञापन
वाइस चांसलर अरुण ग्रोवर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतिरिक्त ग्रांट के मसले पर बुधवार को दिल्ली में हुई यूजीसी और पीयू अथारिटी की बैठक सकारात्मक रही। बैठक में यूजीसी ने पीयू अथारिटी को अतिरिक्त ग्रांट देने का भरोसा दिया। साथ ही पीयू के खराब आर्थिक हालतों पर भी सहानुभूति व चिंता व्यक्त की। बैठक में वाइस चांसलर अरुण ग्रोवर ने यूजीसी अथॉरिटी के समक्ष पीयू की आंतरिक आय और कास्ट कटिंग की विस्तृत रिपोर्ट सौंपी।
पीयू के वीसी ने यूजीसी को बताया कि पंजाब यूनिवर्सिटी जबरदस्त वित्तीय संकट से गुजर रही है और उसे केंद्र सरकार और पंजाब सरकार की मदद की आवश्यकता है। वीसी ने कहा कि मंगलवार को पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत बादल ने मदद का पुख्ता आश्वासन दिया है। यूजीसी से भी आग्रह है कि वह पंजाब यूनिवर्सिटी के आर्थिक हालातों को संकट से उबारें।
वीसी ने यूजीसी अफसरों को पीयू की आंतरिक आय के स्त्रोत और भविष्य में आंतरिक आय को बढ़ाने के लिए पीयू द्वारा किए जा रहे प्रयासों की भी जानकारी दी। वीसी ने यूजीसी को बताया कि पीयू का व्यय कितना है। वीसी ने बताया कि पंजाब यूनिवर्सिटी का वर्ष 2016-17 का बेस घाटा फिलहाल 197.73 करोड़ हुआ है।

पीयू के आर्थिक हालातों पर यूजीसी ने दिखाई गंभीरता
पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस
- फोटो : file photo
वीसी की बात सुनने के बाद यूजीसी ने वीसी को आश्वस्त किया कि वह पीयू को आर्थिक संकट से उबारने में मदद करेगा, लेकिन उससे पूर्व यूजीसी इस बारे में एचएमआरडी से एक बैठक करेगा। इस बैठक के बाद तय होगा कि पीयू की किस तरह से मदद की जा सकती है?
यूजीसी के साथ बैठक सकारात्मक रही है। यूजीसी ने पीयू अथारिटी को आर्थिक संकट से बाहर निकालने में हरसंभव मदद का भरोसा दिया है। उम्मीद है कि यूजीसी और पंजाब सरकार पीयू को ग्रांट देंगे, जिससे हालात कुछ हद तक ठीक पाएंगे।
-अरुण ग्रोवर, वाइस चांसलर, पंजाब यूनिवर्सिटी