{"_id":"66b020a3c7ccb0d52202aa24","slug":"ugc-net-exam-will-now-be-held-from-august-21-paper-will-be-in-computer-based-mode-chandigarh-news-c-16-pkl1043-484487-2024-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: यूजीसी नेट परीक्षा अब 21 अगस्त से, कंप्यूटर बेस्ड मोड में होगा पेपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: यूजीसी नेट परीक्षा अब 21 अगस्त से, कंप्यूटर बेस्ड मोड में होगा पेपर
विज्ञापन
चंडीगढ़। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने जून माह में रद्द हुई यूजीसी नेट परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। 83 विषयों में पीएचडी दाखिला और असिस्टेंट प्रोफेसर नियुक्ति और जूनियर रिसर्च फैलोशिप के लिए 21 अगस्त से चार सितंबर तक पेपर होंगे। इस बार पेपर कंप्यूटर बेस्ड मोड में होगा, जबकि 18 जून को हुई परीक्षा में पेन और पेपर मोड में परीक्षा ली गई। पेपर लीक होने की आशंका होने पर एनटीए ने 20 जून को परीक्षा रद्द कर दी थी।
चंडीगढ़ क्षेत्र से 8,227 अभ्यर्थियों ने जून यूजीसी नेट के लिए पंजीकरण किया, जिनके लिए पहले शहर में छह और मोहाली में दो केंद्र बने थे लेकिन अब केंद्रों के बदलने की संभावना है। पेपर ऑनलाइन मोड में होने से परीक्षा केंद्र चंडीगढ़ में कम हो सकते हैं, क्योंकि शहर में चुनिंदा केंद्र ही हैं, जहां कंप्यूटर मोड में पेपर करवाने की सुविधा है।
पेपर से 10 दिन पूर्व जारी होगी परीक्षा केंद्र शहर की जानकारी : एनटीए ने जारी नोटिस में स्पष्ट किया है कि परीक्षा केंद्र के शहर की जानकारी पेपर से 10 दिन पहले जारी होगी। एक दिन में दो शिफ्टों में विभिन्न विषयों के पेपर होंगे। पहली शिफ्ट में सुबह 9:00 से 12:00 और दूसरी शिफ्ट में दोपहर 3:00 से 6:00 बजे तक पेपर होगा। 21 अगस्त को भाषा, परफॉर्मिंग आर्ट्स, कंपैरेटिव स्टडी ऑफ रिलिजन और हिंदू स्टडीज विषयों के पेपर होंगे। आर्कियोलॉजी, गृह विज्ञान, फ्रेंच, सामाजिक कार्य आदि 10 विषयों का पेपर 22, कंप्यूटर साइंस एंड एप्लीकेशन, बंगाली, चाईनीज, अरब कल्चर एंड इस्लामिक स्टडीज समेत सात का 23, दर्शन, हिंदी, ओड़िया नेपाली आदि आठ पेपर का 26 को होगा। आखिर में चार सितंबर को राजनीतिक विज्ञान, तुलनात्मक साहित्य और योग का होगा। यूजीसी नेट जून परीक्षा को लेकर स्पष्टता पाने के लिए 011-40759000 और ईमेल आईडी ugcnet@ nta.ac.in पर संपर्क कर सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ क्षेत्र से 8,227 अभ्यर्थियों ने जून यूजीसी नेट के लिए पंजीकरण किया, जिनके लिए पहले शहर में छह और मोहाली में दो केंद्र बने थे लेकिन अब केंद्रों के बदलने की संभावना है। पेपर ऑनलाइन मोड में होने से परीक्षा केंद्र चंडीगढ़ में कम हो सकते हैं, क्योंकि शहर में चुनिंदा केंद्र ही हैं, जहां कंप्यूटर मोड में पेपर करवाने की सुविधा है।
विज्ञापन
पेपर से 10 दिन पूर्व जारी होगी परीक्षा केंद्र शहर की जानकारी : एनटीए ने जारी नोटिस में स्पष्ट किया है कि परीक्षा केंद्र के शहर की जानकारी पेपर से 10 दिन पहले जारी होगी। एक दिन में दो शिफ्टों में विभिन्न विषयों के पेपर होंगे। पहली शिफ्ट में सुबह 9:00 से 12:00 और दूसरी शिफ्ट में दोपहर 3:00 से 6:00 बजे तक पेपर होगा। 21 अगस्त को भाषा, परफॉर्मिंग आर्ट्स, कंपैरेटिव स्टडी ऑफ रिलिजन और हिंदू स्टडीज विषयों के पेपर होंगे। आर्कियोलॉजी, गृह विज्ञान, फ्रेंच, सामाजिक कार्य आदि 10 विषयों का पेपर 22, कंप्यूटर साइंस एंड एप्लीकेशन, बंगाली, चाईनीज, अरब कल्चर एंड इस्लामिक स्टडीज समेत सात का 23, दर्शन, हिंदी, ओड़िया नेपाली आदि आठ पेपर का 26 को होगा। आखिर में चार सितंबर को राजनीतिक विज्ञान, तुलनात्मक साहित्य और योग का होगा। यूजीसी नेट जून परीक्षा को लेकर स्पष्टता पाने के लिए 011-40759000 और ईमेल आईडी ugcnet
विज्ञापन