फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   UGC learns online education from PU, preparations for exam

यूजीसी ने पीयू से जाना ऑनलाइन पढ़ाई का हाल, परीक्षा की तैयारियां भी जानीं

Thu, 31 Dec 2020 02:26 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2020 02:26 AM IST
विज्ञापन
UGC learns online education from PU, preparations for exam
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय से यूजीसी ने ऑनलाइन पढ़ाई का हाल जाना है। साथ ही परीक्षा की तैयारियां भी पूछी हैं। यूजीसी का मानना है कि इस बार शैक्षिक सत्र का संचालन बेहतर हो और समय पर परीक्षाएं हों। ऑनलाइन पढ़ाई में आ रही बाधाओं को भी विश्वविद्यालय चाहें तो यूजीसी को बता सकते हैं।
विज्ञापन

यूजीसी ने कोरोनाकाल में शिक्षा के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और विश्वविद्यालयों को समय-समय पर बेहतर सुझाव देकर परीक्षा कार्यक्रम तक बनाने में मदद की। यूजीसी चाहती है कि कोरोना के कारण अब शिक्षा प्रभावित न हो। विद्यार्थियों को ऑनलाइन शिक्षा से लेकर परीक्षा तक कोई बाधाएं न आएं। इसके लिए विश्वविद्यालयों ने कितनी तैयारियां की हैं और कैसे व्यवस्थाओं का संचालन कर रहे हैं। यह यूजीसी ने जाना है। इस बार पीयू ने शैक्षिक सत्र तय समय मुताबिक शुरू कर दिया और परीक्षाएं भी समय पर कराने की योजना है। परीक्षाएं फरवरी में होंगी या मार्च में, यह अभी फाइनल नहीं हुआ है। अब पीयू यूजीसी को जवाब देने की तैयारी कर रही है। कॉलेजों से भी यूजीसी ने इन सवालों के जवाब मांगे हैं। बताया जाता है कि चंडीगढ़ व पंजाब के कॉलेजों में ऑनलाइन पढ़ाई बेहतर चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed