फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Udhampur-Srinagar-Baramulla Rail track work in final stage

फिरोजपुर: उधमपुर-श्रीनगर-बारामुल्ला ट्रैक का काम अंतिम चरण में, फिर फर्राटा भरेगी ट्रेन

Sun, 23 Aug 2020 12:19 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 23 Aug 2020 12:19 PM IST
विज्ञापन
Udhampur-Srinagar-Baramulla Rail track work in final stage
रेल ट्रेक - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

रेल डिवीजन फिरोजपुर का उधमपुर-श्रीनगर-बारामुल्ला के बीच रेल लाइन बिछाने का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट है, जिस पर कई वर्षों से कार्य चल रहा है। ये प्रोजेक्ट अंतिम चरण तक पहुंच चुका है। इस प्रोजेक्ट को वर्ष 2022 तक पूरा किया जाना है। इस प्रोजेक्ट को लेकर जम्मू में रेलवे बोर्ड के चेयरमैन विनोद कुमार यादव और जम्मू-कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा के साथ बैठक हुई। कोविड-19 के चलते प्रोजेक्ट पर चल रहे कार्य की रफ्तार धीमी पड़ गई थी। यह जानकारी रेल डिवीजन फिरोजपुर के रेल मंडल प्रबंधक राजेश अग्रवाल ने दी।

विज्ञापन


डीआरएम अग्रवाल ने बताया कि उधमपुर-श्रीनगर-बारामुल्ला के बीच चिनाब नदी पड़ती है, जिस पर सबसे ऊंचा पुल का निर्माण किया जा रहा है। अनेक चुनौतियों के बावजूद चिनाब पुल का कार्य वर्ष 2021 में पूरा होने की संभावना है। उक्त प्रोजेक्ट को वर्ष 2024 तक पूरा करना है। इस परियोजना के अंतर्गत कटरा और बनिहाल के बीच बिछाई जा रही रेल लाइन का कार्य सबसे कठिन है, क्योंकि ये रेल लाइन काफी दुर्गम क्षेत्रों से होकर गुजरती है। 

विज्ञापन

कोविड-19 के दौरान इस परियोजना के निर्माण में कुछ बाधाएं आई हैं। इन दूर करने के लिए शनिवार को जम्मू में जम्मू-कश्मीर के माननीय लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा और रेलवे बोर्ड के चेयरमैन विनोद कुमार यादव के अलावा अन्य अधिकारियों की बैठक हुई। ताकि इस प्रोजेक्ट को जल्द पूरा किया जा सके और जो बाधाएं आ रही है उसका निपटारा किया जाए।

इस मौके पर उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव चौधरी, मंडल रेल प्रबंधक, फिरोजपुर राजेश अग्रवाल, प्रिंसिपल मुख्य अभियंता आरसी ठाकुर, प्रिंसिपल मुख्य परिचालन प्रबंधक राजीव सक्सेना, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी/सी एके लाहोटी, अपर मंडल रेल प्रबंधक, जम्मू रमणीक सिंह एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में मौजूद सभी अधिकारियों का कोरोना टेस्ट हुआ था, जिनकी रिपोर्ट नेगटिव आई, वही बैठक में शामिल हुए। 

प्रोजेक्ट के ये कार्य हो चुके पूरे
जम्मू-कश्मीर में उधमपुर, कटरा, बनिहाल, कांजीकुंड व बारामुल्ला तक 161 किलोमीटर रेल पटरी बिछा दी गई है, जबकि 111 किलोमीटर का हिस्सा बचा है। इस हिस्से पर कार्य करना चुनौतीपूर्ण है। ये कार्य वर्ष 2024 तक पूरा करना है। इस प्रोजेक्ट में सुरंगों की लंबाई लगभग 163 किलोमीटर है। 126 किलोमीटर सुरंगों की लंबाई पूरी कर ली गई है। 37 पुल हैं, इनमें से बीस पुल बनाए जा चुके हैं। इस प्रोजेक्ट का सबसे खतरनाक पुल चिनाब नदी पर बन रहा है, इसे बनाने के लिए दिन रात कार्य चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed