फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two youths who got out of their vehicles and created ruckus were arrested

Chandigarh News: गाड़ियों से बाहर निकलकर हुल्लड़बाजी करने वाले दो युवक पकड़े

Sat, 08 Mar 2025 02:23 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Mar 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Two youths who got out of their vehicles and created ruckus were arrested
चंडीगढ़। धनास में गाड़ियों से बाहर निकलकर हुल्लड़बाजी करने के मामले में सारंगपुर थाना पुलिस ने दो युवकों को पकड़ा है। युवकों ने वीरवार रात को गाड़ियों से बाहर निकलकर हुल्लड़बाजी, तेज आवाज में गाने चलाए और आपत्तिजनक शब्द बोले थे। कुछ युवक गाड़ियों पर लटके हुए थे जिसकी वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी। सूत्रों के मुताबिक धनास के बाद दर्जनभर गाड़ियां सेक्टर-25 में गई। जहां देर रात तक हंगामा किया। वहीं वीडियों वायरल होने के बाद सारंगपुर थाना प्रभारी हरमिंदरजीत सिंह ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दो युवकों को पकड़ा एवं साथ में एक गाड़ी जब्त कर ली। थाना प्रभारी ने कहा कि और भी युवकों की पहचान की जा रही है, जिनके खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी। सूत्रों ने बताया कि एक युवक के जेल से छूटने की खुशी में उसके दोस्त यह कार रैली निकाल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed