{"_id":"6a40e8e3673650522b0128b8","slug":"two-youths-attacked-a-property-dealer-car-in-chandigarh-2026-06-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रॉपर्टी डीलर पर हमला: 'गोली चला... गोली चला' बोलते हुए दो युवकों ने कार के तोड़े शीशे; घटना सीसीटीवी में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रॉपर्टी डीलर पर हमला: 'गोली चला... गोली चला' बोलते हुए दो युवकों ने कार के तोड़े शीशे; घटना सीसीटीवी में कैद
Sun, 28 Jun 2026 02:59 PM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
Published by: Sharukh Khan
Updated Sun, 28 Jun 2026 02:59 PM IST
सार
चंडीगढ़ में प्रॉपर्टी डीलर पर हमला करने का मामला सामने आया है। दो युवकों ने कार पर हमला बोल दिया। पत्थर, तलवार और डंडों से हमला किया गया। घर के बाहर खड़ी कार के शीशे तोड़ दिए गए। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन
chandigarh attack
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ शहर में बेखौफ बदमाशों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। धनास पिंड में शुक्रवार देर रात दो अज्ञात युवकों ने प्रॉपर्टी डीलर की घर के मुख्य द्वार और बाहर खड़ी कार पर पत्थरों, तलवार और डंडों से हमला कर दिया। वारदात के दौरान दोनों आरोपी लगातार गोली चला... गोली चला चिल्लाते रहे।
पूरी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। एक आरोपी ने हेलमेट पहन रखा है तो दूसरे ने मुह ढक रखा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित प्रॉपर्टी डीलर गगनप्रीत ने बताया कि वह शुक्रवार रात करीब साढ़े 11 बजे निजी काम से घर लौटे थे। उन्होंने अपनी कार घर के बाहर खड़ी की और घर के अंदर चले गए। कुछ देर बाद दो युवक वहां पहुंचे और अचानक कार पर हमला शुरू कर दिया।

ईंट-पत्थरों, डंडों और तलवार से कार पर वार
आरोपियों ने ईंट-पत्थरों, डंडों और तलवार से कार पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे कार के आगे और साइड के शीशे पूरी तरह टूट गए। डंडों से कार की छत और अन्य हिस्सों को भी नुकसान पहुंचा।
आरोपियों ने ईंट-पत्थरों, डंडों और तलवार से कार पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे कार के आगे और साइड के शीशे पूरी तरह टूट गए। डंडों से कार की छत और अन्य हिस्सों को भी नुकसान पहुंचा।
गोली चला... गोली चला चिल्लाते हुए दिखाई दिए
घटना के दौरान दोनों युवक जोर-जोर से गोली चला... गोली चला चिल्लाते हुए दिखाई दिए। इसके बाद से घर में दहशत का महौल बना हुआ है। हमले की आवाज सुनकर आसपास के लोग बाहर निकले, लेकिन तब तक आरोपी मौके से फरार हो चुके थे। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी वारदात रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज में दोनों आरोपी कार पर हमला करते और गाली गलोच करते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है।
पुरानी रंजिश समेत कई पहलुओं की जांच
सारंगपुर थाना पुलिस जांच में हमले के पीछे पुरानी रंजिश सहित अन्य संभावित कारणों की भी जांच की जा रही है। आसपास लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान और उनके आने-जाने के रास्ते का पता लगाया जा सके। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।