{"_id":"5f1f35d08ebc3e638d295c8a","slug":"two-youth-riding-a-bike-injured-in-a-collision-with-a-overspeed-car-chandigarh-news-pkl382790682","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार आई-20 कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार आई-20 कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-36 स्थित मिनी मार्केट के नजदीक रविवार शाम तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर जख्मी हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों को जीएमएसएच-16 पहुंचाया। मलोया निवासी अभिषेक कुमार की हालत गंभीर होते देख डॉक्टरों ने पीजीआई रेफर कर दिया, जबकि सचिन चौधरी का जीएमएसएच-16 में इलाज चल रहा है। पुलिस ने सेक्टर-44बी निवासी कार चालक अमन बाथला को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस को दिए बयान में सचिन ने बताया कि वह रविवार को दोस्त अभिषेक के साथ बाइक पर सेक्टर-36 किसी काम से गया था। वापस लौटते वक्त बाइक अभिषेक चला रहा था। दोनों ने हेलमेट भी पहन रखा था। सेक्टर-36 स्थित पार्क के पास पहुंचने पर आई-20 कार ने टक्कर मार दी। इससे दोनों बीच सड़क पर गिरकर जख्मी हो गए।
हादसे में अभिषेक के पैर में बाइक की नंबर प्लेट घुस गई और हाथ-पैर में गंभीर चोट आई, जबकि सचिन का हेलमेट टूटने के बाद सिर में और हाथ-पैर में चोटें आईं। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में डॉक्टरों की लापरवाही से अभिषेक के पैर में नंबर प्लेट का छोटा टुकड़ा रह जाने के बावजूद टांके लगा दिए गए। इससे इंफेक्शन फैलने पर पीजीआई रेफर करना पड़ा। अब पीजीआई में पैर का ऑपरेशन होना है।