फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two youth riding a bike died due to collision with unknown vehicle

Chandigarh News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत

Sun, 07 Apr 2024 02:45 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
Two youth riding a bike died due to collision with unknown vehicle
मोहाली। बलौंगी थाना एरिया में शनिवार सुबह गांव दाऊं से रायपुर जाने वाली मुख्य सड़क पर एक अज्ञात वाहन ने बाइक पर जा रहे दो युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हो गई। इनकी पहचान चंडीगढ़ स्थित मलोया के रहने वाले मनीष यादव (25) और शाही माजरा के रहने वाले सचिन (25) के तौर पर हुई है। बलौंगी थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस की ओर से दर्ज किए गए मामले के अनुसार पुलिस को शनिवार तड़के करीब 4 बजे सूचना मिली थी कि गांव दाऊं से रायपुर जाने वाली मुख्य सड़क के बलौंगी थाना एरिया में पड़ते इलाके में एक अज्ञात वाहन चालक ने बाइक को टक्कर मार दी है। इस हादसे में घायल दोनों बाइक सवार युवकों को अस्पताल पहुंचाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया है। बलौंगी थाना पुलिस ने जांच के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed