फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two women snatched gold bracelets and fled, one arrested

Chandigarh News: सोने के कंगन झपटकर भागीं दो महिलाएं, एक गिरफ्तार

Thu, 25 Dec 2025 02:27 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
Two women snatched gold bracelets and fled, one arrested
चंडीगढ़। आईएसबीटी-43 बस स्टैंड पर मंगलवार को चंडीगढ़ आई दो महिलाओं ने एक महिला के सोने के कंगन झपट लिए। पुलिस ने संगरूर निवासी 60 वर्षीय एक महिला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार महिला को जिला अदालत में पेश किया जहां से उसका तीन दिन का रिमांड हासिल कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस आरोपी से दूसरी महिला के बारे में पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार दूसरी आरोपी प्रीतो के खिलाफ पहले भी कई केस दर्ज हैं। उसे पकड़ने के लिए संगरूर में आरोपी के गांव में रेड़ की गई, लेकिन वह नहीं मिली। अमृतसर निवासी सुमन शर्मा ने पुलिस को बताया कि वह बहू से मिलने पीयू में आई थीं। वापस घर जाने के लिए बस स्टैंड पहुंची और अमृतसर जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी।
विज्ञापन

इसी दौरान दो महिलाओं ने उनके हाथों से सोने के कंगन (32 ग्राम) छीन लिए। सूचना के बाद पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश में आसपास तलाशने लगीं। सेक्टर-36 थाना प्रभारी जेपी सिंह ने बताया कि उनका एक मुलाजिम सुनील कजहेड़ी में सिविल वर्दी में घूम रहा था। सुनील ने एक महिला को पकड़ लिया लेकिन दूसरी महिला प्रितो भागने में कामयाब रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed