फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two toll plazas of Mullampur and village Mahal Kalan will be closed on April 2

Punjab: पंजाब में दो टोल प्लाजा दो अप्रैल से होंगे बंद, समय बढ़ाने की मांग को सीएम मान ने किया खारिज

Sat, 30 Mar 2024 04:41 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 30 Mar 2024 04:41 PM IST
सार

लुधियाना से बरनाला वाया सुधार, रायकोट, महल कलां के बीच पड़ने वाले दोनों टोल प्लाजा ने समय बढ़ाने की मांग की थी। किसान आंदोलन और कोरोना महामारी के कारण बंद पड़े टोल को कंपनी ने 448 दिनों के लिए बढ़ाने की मांग की थी। जिसे पंजाब सरकार ने खारिज कर दिया।

विज्ञापन
Two toll plazas of Mullampur and village Mahal Kalan will be closed on April 2
पंजाब में बंद होंगे दो टोल प्लाजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रदेशवासियों के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। शनिवार को सीएम मान ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट करते हुए जानकारी दी कि प्रदेश में दो और टोल प्लाजा को 2 अप्रैल की मध्यरात्रि 12 बजे से बंद कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन


सीएम ने बताया लुधियाना से बरनाला वाया सुधार रायकोट महिल कलां पर स्थित दो टोल प्लाजा जोकि एक ही कंपनी के हैं उन्हें बंद किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने बताया कि ये दोनों टोल प्लाजा को संचालित करने वाली कंपनी ने कोरोना महामारी और किसान आंदोलन का हवाला देते हुए पंजाब सरकार से 448 दिनों के लिए टोल की मियाद बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा था, जिसे पंजाब सरकार ने खारिज कर दिया है। पंजाब सरकार ने टोल कंपनी संचालक को इसे आगे बढ़ाने की अनुमति नहीं दी है। ऐसे में 2 अप्रैल की मध्यरात्रि के बाद से अब लुधियाना से बरनाला वाया सुधार रायकोट महिल कलां रोड पर गांव रकबा के मुल्लांपुर और दूसरे गांव महिल कलां में स्थित टोल प्लाजा पर लोगों को टोल नहीं देना पड़ेगा। इस फैसले से क्षेत्रीय और प्रदेशवासियों को टोल से राहत मिलेगी।
विज्ञापन


प्रदेश में अब तक 12 टोल किए गए बंद
पंजाब सरकार ने प्रदेश में अब तक 12 टोल प्लाजा को बंद कर दिया है। टोल प्लाजा को एक्सटेंशन देने के खिलाफ सरकार सख्त रवैया अख्तियार कर कार्रवाई कर रही है। इससे पहले भी कई टोल कंपनियों ने कोविड और किसान आंदोलन का हवाला देते हुए टोल प्लाजा को एक्सटेंशन दिए जाने की मांग की थी, जिन्हें सरकार पहले भी खारिज कर चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री भगवंत मान टोल प्लाजा के मुद्दे पर कई बार यह स्पष्ट कर चुके हैं कि प्रदेश की जनता से टोल के नाम पर किसी प्रकार की लूट या अवैध वसूली को नहीं होने देंगे। आम लोगों पर किसी भी तरह का वित्तीय बोझ नहीं डाला जाएगा। सरकार ने अब तक किसी भी कंपनी को समय बढ़ाने के लिए मंजूरी नहीं दी है।


2007 में निजी कंपनी को दिया गया था प्रोजेक्ट
दाखा-हलवारा-रायकोट-बरनाला स्टेट हाईवे (स्टेट हाइवे-13) 57.94 किमी की लंबी सड़क है। यह लुधियाना में पड़ती है। इस सड़क को अपग्रेड करने के लिए पंजाब सरकार ने 2007 में बिल्ड-ऑपरेट-ट्रांसफर (बीओटी) योजना को मंजूरी दी। इस योजना के तहत रोहन राजदीप टोलवेज लिमिटेड ने काम शुरू किया। समझौते के अनुसार इस परियोजना के लिए रियायत अवधि 17 वर्ष थी। एमओयू के तहत इस परियोजना के लिए रियायत अवधि दो अप्रैल 2024 को समाप्त हो रही है। उस तारीख से टोल प्लाजा रकबा (मुल्लांपुर जिला लुधियाना के पास) और टोल प्लाजा महिल कलां (बरनाला के पास) को नियमों अनुसार बंद किया जाएगा। अब इस स्टेट हाइवे के रखरखाव की जिम्मेदारी पंजाब सरकार की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed