फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two teachers city awarded State Awards contribution sports

खेल दिवस: खेलों में योगदान के लिए चंडीगढ़ के दो अध्यापकों को स्टेट अवार्ड

Sat, 05 Sep 2020 06:38 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 05 Sep 2020 06:38 PM IST
विज्ञापन
Two teachers city awarded State Awards contribution sports
chandigarh - फोटो : फाइल फोटो

शिक्षक दिवस पर टीचर्स को स्टेट अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। शिक्षा विभाग की ओर अवार्ड देकर सम्मानित किए जाने वाले शिक्षकों की सूची बना ली गई है। इस सूची में शारीरिक शिक्षा (खेल) से जुड़े दो शिक्षक रमन पराशर और डॉ. गुरप्रीत सिंह का नाम भी शमिल है। इन्हें खेलों में योगदान और खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने के लिए पुरस्कृत किया जा रहा है।

विज्ञापन


डॉ. गुरप्रीत सिंह गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-35 में डीपीई के पद पर तैनात हैं। साथ ही सॉफ्टबाल और बेसबाल के कोच भी हैं। डॉ. गुरप्रीत सिंह ने पिछले पांच वर्षों में अंतरराष्ट्रीय स्तर के तीन खिलाड़ियों को तैयार किया है। इनमें वर्ष 2014 में मलेशिया में भारतीय टीम के लिए खेलने वाले मनकरण सिंह, वर्ष 2015 में थाईलैंड में भारतीय टीम की ओर से खेलने वाले असीम वाधवा और वर्ष 2017 में ऑस्ट्रेलिया में भारतीय टीम के लिए खेलने वाले अभय सरना शामिल हैं।
विज्ञापन


डॉ. गुरप्रीत सिंह ने बताया कि उन्होंने पिछले 5 सालों में 250 खिलाड़ियों को नेशनल खिलाया है जबकि स्टेट लेवल पर उनके 70 खिलाड़ी मेडल विजेता हैं। वहीं, रमन पराशर गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-26 में शारीरिक शिक्षा विभाग में लेक्चरर के पद पर तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रमन पराशर जिमनास्टिक की अंतरराष्ट्रीय कोच हैं। वह वर्ष 2013 में ब्राजील में आयोजित वर्ल्ड स्कूल गेम्स में भारतीय टीम की कोच की भूमिका निभा चुकी हैं। वहीं, इस साल जनवरी में गुवाहाटी में आयोजित खेलो इंडिया में तकनीकी ऑफिसर की भूमिका निभा चुकी हैं। रमन पराशर क्रिकेट टूर्नामेंट में 10 विकेट चटकार वर्ल्ड रिकार्ड बनाने वाली सिटी की महिला क्रिकेटर काश्वी गौतम की भी टीचर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed