फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two sentenced to 11-11 years for drug smuggling

नशा तस्करी में दो को 11-11 साल की सजा

Thu, 07 Jul 2022 01:45 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Two sentenced to 11-11 years for drug smuggling
चंडीगढ़। नशे की खेप के साथ गिरफ्तार तीन में से दो दोषियों को जिला अदालत ने 11-11 साल की सजा सुनाई। साथ ही एक-एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया। वहीं तीसरे आरोपी को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया।
विज्ञापन

सजा पाने वाले दोषियों की पहचान करनाल (हरियाणा) निवासी मनप्रीत सिंह और गुरजोत सिंह के रूप में हुई है जबकि बरी होने वाला व्यक्ति धर्मपाल सिंह उर्फ धर्मा है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने तीनों से 299 किलो 100 ग्राम भुक्की बरामद कर 16 जुलाई 2018 को केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

एनसीबी की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि मनप्रीत सिंह हरियाणा नंबर के ट्रक में भुक्की लेकर सेक्टर-26 की तरफ आ रहा है। एनसीबी की टीम ने ट्रांसपोर्ट लाइट प्वाइंट के पास नाका लगाकर मनप्रीत व गुरजोत सिंह को रोका। ट्रक की तलाशी ली गई तो ट्रक में प्याजों के नीचे भुक्की के 12 बोरे बरामद हुए। दोषियों ने बताया था कि वह भुक्की को करनाल निवासी धर्मपाल सिंह के कहने पर लेकर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed