{"_id":"60f9d7798ebc3e586767261e","slug":"two-seats-in-the-associate-assistant-professor-category-seven-candidates-in-pu-senate-elections-chandigarh-news-pkl421018693","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू सीनेट चुनाव : एसोसिएट-असिस्टेंट प्रोफेसर वर्ग की दो सीटें, मैदान में उतरे सात प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीयू सीनेट चुनाव : एसोसिएट-असिस्टेंट प्रोफेसर वर्ग की दो सीटें, मैदान में उतरे सात प्रत्याशी
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय सीनेट चुनाव के एसोसिएट-असिस्टेंट प्रोफेसर वर्ग में दो सीटों पर सात उम्मीदवार मैदान में उतरे हैं। इनमें कुछ पुराने खिलाड़ी हैं तो कुछ नए भाग्य आजमा रहे हैं। कांग्रेस व भाजपा अपने-अपने सदस्यों को जीत दिलाने के लिए ताकत लगाए हुए है।
एसोसिएट-असिस्टेंट वर्ग की दो सीटों के लिए चुनाव 10 अगस्त को होंगे। इनका चुनाव 439 मतदाता करेंगे। चुनावी मैदान में विज्ञान संकाय से डॉ. सुमन मोर, डॉ. समरजीत सिहोत्रा, डॉ. प्रवीन मैदान में हैं। वहीं कला संकाय से डॉ. अजय रंगा, डॉ. प्रवीन कुमार, डॉ. दिनेश कुमार, डॉ. नवनीत कौर चुनाव लड़ रही हैं। सूत्रों का कहना है कि इनमें कुछ उम्मीदवार बागी भी हो सकते हैं जो दलों से हटकर चुनाव लड़ रहे हैं। कुछ उम्मीदवार अपने ऊपर दल का ठप्पा नहीं लगाना चाहते, क्योंकि इस कारण वोट कम हो सकते हैं। कुल मिलाकर दल भी लगे हुए हैं कि उनके उम्मीदवार चुनाव जीतें और सीनेट में जाकर दबदबा कायम करें।
बिना अनुमति के कैसे होेंगे स्नातक वर्ग के चुनाव
पीयू ने सीनेट चुनाव का कार्यक्रम तय कर दिया है। स्नातक वर्ग के चुनाव कई राज्यों में होंगे। इसमें दिल्ली, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश आदि हैं। कई राज्यों में बूथ बनाने की अनुमति अभी पीयू को नहीं मिल सकी। पीयू के वरिष्ठ शिक्षक हैरत में हैं कि बिना अनुमति के पीयू इन राज्यों में चुनाव कैसे कराएगी। पीयू को पहले अनुमति पीयू लेनी चाहिए थी और बाद में चुनाव करवाने चाहिए थे। वरिष्ठ शिक्षकों का कहना है कि स्नातक वर्ग का चुनाव सबसे बड़ा होता है। ऐसे में मतदाता अधिक से अधिक भाग लें, ऐसी व्यवस्था करनी चाहिए। कोशिश हो कि अवकाश के दिन यह चुनाव करवाया जाए। शिक्षकों ने पीयू को कई अन्य सुझाव भी दिए हैं।