फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two professors of DAV College campaigned for Congress, recommended action

Chandigarh News: डीएवी कॉलेज के दो प्रोफेसरों ने किया कांग्रेस का प्रचार, कार्रवाई की सिफारिश

Sat, 18 May 2024 02:34 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
Two professors of DAV College campaigned for Congress, recommended action
चंडीगढ़। सेक्टर-10 स्थित डीएवी कॉलेज के दो प्रोफेसरों पर कांग्रेस के पक्ष में प्रचार करने का आरोप लगा है। इस मामले में एसडीएम (सेंट्रल)-कम-एआरओ 1 ने कॉलेज के प्रिंसिपल को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि इनके खिलाफ आचार संहिता के नियमों के तहत कार्रवाई की जाए। एसडीएम सेंट्रल-कम-असिस्टेंट रिटर्निंग ऑफिसर-1 ने डीएवी कॉलेज के प्रिंसिपल को लिखा है कि रिटर्निंग ऑफिसर के माध्यम से चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर के पास 13 मई को एक शिकायत आई थी। बताया गया कि डीएवी कॉलेज के डॉ. घनश्याम देव और डॉ. इकबाल प्रीत कौर कांग्रेस के पक्ष में प्रचार करते हुए नजर आए हैं। उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी मनीष तिवारी के पक्ष में वोट डालने के लिए गलत स्टेटमेंट दिए हैं। बताया गया कि पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस में 8 मई को एक कार्यक्रम हुआ था, जिस दौरान उन्होंने मनीष तिवारी के पक्ष में चुनाव प्रचार किया और उनके पक्ष में वोट डालने के लिए गलत स्टेटमेंट भी दिए। यह आचार संहिता का उल्लंघन है। इस संबंध में शिकायत के साथ दो वीडियो भी सौंपे पर गए हैं। शिकायत मिलने के बाद फ्लाइंग स्क्वॉड की टीम ने जांच की। उन्होंने डीएवी कॉलेज में जाकर भी पुष्टि की है कि वीडियो में नजर आने वाले कॉलेज के ही प्रोफेसर हैं। सबूत के तौर पर वीडियो को ईमेल के माध्यम से डीएवी कॉलेज को भी भेजा गया है। इन सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए एसडीम सेंट्रल ने कॉलेज के प्रिंसिपल को आग्रह किया है कि वे दोनों प्रोफेसरों के खिलाफ आचार संहिता के नियमों के तहत कार्रवाई करें। इस आदेश की कॉपी उच्च शिक्षा विभाग के निदेशक के साथ रिटर्निंग ऑफिसर को भी जानकारी के लिए भेजी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed