{"_id":"587616d64f1c1b8327ba7c95","slug":"two-policemen-have-been-suspended-after-a-drinking-serried","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शराब पीकर भिड़े दो पुलिसकर्मी तो किये गए सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब पीकर भिड़े दो पुलिसकर्मी तो किये गए सस्पेंड
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला
Updated Wed, 11 Jan 2017 04:58 PM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : प्रतीकात्मक चित्र
शराब के नशे में लोगों से झगड़ा करने के आरोप में दो पुलिस कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। पीसीआर नंबर तीन अपनी गश्त पर थी। इसी दौरान पीसीआर सिटी के मीरा चौक के पास पहुंची।
विज्ञापन
इसी दौरान महकमे के ही दो पुलिस कर्मचारी ईएएसआई देवेंद्र सिंह व ईमुसि रणजीत सिंह शराब के नशे में लोगों से झगड़ा करने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इसी कारण से लोगों को परेशानियां होने लगीं। लोगों ने इन दोनों को काफी समझाया, लेकिन इन्होंने किसी की नहीं सुनी।
विज्ञापन
कुछ देर तक यह दोनों कर्मचारी हंगामा करते रहे, जबकि लोग भी यह तमाशा देखते रहे। इसके बाद इन दोनों कर्मचारियों को वहां से पीसीआर में ही ले जाया गया, जबकि मामला उच्चाधिकारियों की जानकारी में लाया गया।
विज्ञापन
Trending Videos
मीरा चौक पर शराब पीकर लोगों के साथ कर रहे थे झगड़ा
पुलिस
- फोटो : file photo
प्रारंभिक जांच में ही इन दोनों कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। इस संबंध में डीएसपी मुख्यालय अंबाला को जांच सौंपी गई है। इस बारे में एसपी अभिषेक जोरवाल ने कहा कि दोनों कर्मचारियों को फिलहाल सस्पेंड किया गया है, जबकि डीएसपी मुख्यालय विभाग कार्रवाई के तहत जांच कर रिपोर्ट देंगे।
उधर, शराब पीकर लोगों को परेशान करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को काबू किया है। थाना बलदेव नगर को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति बलदेव नगर एरिया में शराब के नशे में लोगों को परेशान कर रहा है।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी कपिल कुमार को काबू कर लिया। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
उधर, शराब पीकर लोगों को परेशान करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को काबू किया है। थाना बलदेव नगर को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति बलदेव नगर एरिया में शराब के नशे में लोगों को परेशान कर रहा है।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी कपिल कुमार को काबू कर लिया। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।