{"_id":"5ce551cfbdec22077b458bd0","slug":"two-people-including-student-died-in-road-accident-in-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटियाला में थापर कॉलेज के छात्र समेत दो की हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटियाला में थापर कॉलेज के छात्र समेत दो की हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल
Wed, 22 May 2019 09:22 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 22 May 2019 09:22 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटियाला-सरहिंद रोड पर मंगलवार देर रात कार और ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर में थापर कॉलेज के छात्र समेत ट्रैक्टर-ट्राली चालक की मौत हो गई। छात्र के दो दोस्त गंभीर घायल हो गए। खबर लिखे जाने तक पुलिस मामले की जांच कर रही थी।
विज्ञापन
मामले के जांच अधिकारी पुलिस चौकी फग्गनमाजरा के एसआई जतिंदरपाल ने बताया कि मंगलवार देर रात करीब 12 बजे पटियाला के शेरां वाला गेट निवासी अमरिंदर सिंह (22) जो पटियाला के थापर कॉलेज में इंजीनियरिंग का स्टूडेंट है।
विज्ञापन
वह अपने दो दोस्तों जसकरन भुल्लर व प्रीत भुल्लर निवासी दशमेश नगर के साथ आई-20 कार में फतेहगढ़ साहिब के गुरुद्वारा साहिब में सेवा करने जा रहा था। रास्ते में पटियाला-सरहिंद रोड पर ट्राइकोन सिटी के पास उनकी कार ने आगे जा रही ट्रैक्टर-ट्राली में पीछे से जोरदार टक्कर मारी। बताया जा रहा है कि कार को जसकरन भुल्लर चला रहा था।
विज्ञापन
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर ही अमरिंदर सिंह व ट्रैक्टर-ट्राली चालक बलविंदर सिंह (38) निवासी गांव जालखेड़ी जिला फतेहगढ़ साहिब की मौत हो गई। जसकरन व प्रीत भुल्लर गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि ट्रैक्टर-ट्राली चालक तूड़ी डालकर वापस अपने गांव जालखेड़ी जा रहा था।
हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत पटियाला के अमर अस्पताल में दाखिल कराया गया। वहां दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे में जिस छात्र अमरिंदर सिंह की मौत हुई है वह पटियाला में एक पत्रकार जगजीत सिंह सग्गू का बेटा है।