फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two NRIs reach court against Punjabi singer and actor Harbhajan Mann

Exclusive: पंजाबी गायक व अभिनेता हरभजन मान के खिलाफ दो NRI पहुंचे कोर्ट, जानें- क्या है पूरा मामला?

Mon, 26 Dec 2022 04:08 AM IST
ajay kumar कंवरपाल, संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)
कंवरपाल, संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 26 Dec 2022 04:08 AM IST
सार

गायक और सिने अभिनेता हरभजन मान और उनके पार्टनर गुरबिंदर सिंह ने संपर्क करने पर कहा कि मामला अदालत में है। अदालत का जो भी फैसला आएगा, उन्हें मंजूर होगा। इसके अलावा वो इस मामले पर कुछ नहीं कहना चाहते।

विज्ञापन
Two NRIs reach court against Punjabi singer and actor Harbhajan Mann
अभिनेता हरभजन मान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाबी गायक और सिने अभिनेता हरभजन मान के खिलाफ अरबपति एनआरआई हरविंदर सरां और दर्शन रंगी ने हिसाब-किताब में करीब ढाई करोड़ रुपये की धांधली का आरोप लगाते हुए सिविल अदालत मोहाली का दरवाजा खटखटाया है। अदालत ने हरभजन मान की कंपनी एचएम रिकॉर्ड्स, हरभजन मान एवं गुरबिंदर सिंह को नौ जनवरी 2023 को जवाब और आधार डिटेल्स दाखिल करने का आदेश दिया है।

विज्ञापन

 
हार्वेस्ट टेनिस अकादमी और हार्वेस्ट इंटरनेशनल स्कूल जस्सोवाल कुलार लुधियाना के मालिक एनआरआई हरविंदर सरां और दर्शन रंगी का कहना है कि वह पंजाबी फिल्म पीआर (परमानेंट रेजिडेंट) से फिल्म निर्माण में उतरे। पर अब वे ठगा महसूस कर रहे हैं। हरविंदर सरां और दर्शन रंगी ने अपनी फिल्म प्रोडक्शन कंपनी सारंग फिल्म प्रोडक्शंस के डायरेक्टर और अटॉर्नी अनीश सी जॉन के जरिये मान के खिलाफ अदालत में शिकायत दर्ज करवाई है। जॉन के अदालत पहुंचने से गायक व अभिनेता हरभजन मान फिर चर्चा में आ गए हैं।
विज्ञापन


हरविंदर सरां हार्वी का कहना है कि उन्होंने पंजाबी भाषा की सेवा के मकसद से पंजाबी फिल्म जगत में कदम रखा था। इसके लिए उन्होंने अपने दोस्त एनआरआई दर्शन रंगी के साथ मिलकर सारंग फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बनाई। दोनों ने पंजाबी फिल्म जगत में बड़ा निवेश करने के सपने देखे। कनाडा के वैंकूवर से हरविंदर सरां ने बताया कि हरभजन मान से उनकी तीस साल पुरानी जान पहचान है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हरभजन मान ने उन्हें पंजाब के ज्वलंत मुद्दे पंजाबियों के प्रवास पर आधारित फिल्म पीआर (परमानेंट रेजिडेंट ) बनाने की पेशकश की। इसका बजट 4 करोड़ 68 लाख बताया था। फिल्म का सब्जेक्ट पसंद आने के बाद हार्वी ने मान के साथ एमओयू साइन किया। इसके अनुसार दोनों को फिल्म निर्माण पर आधा खर्च करना था। 

हार्वी ने बताया कि उन्होंने अपने हिस्से का 2 करोड़ 36 लाख रुपये चेक के जरिये अदा भी कर दिया लेकिन हरभजन मान ने फिल्म निर्माण पर एक भी पैसा नहीं लगाया और बेहद कम बजट में काम निपटा दिया। हरभजन मान ने वादे के मुताबिक नामवर पंजाबी कलाकारों की जगह कई नये चेहरे फिल्म में उतार दिए।

95 फीसदी शूटिंग कनाडा और अन्य देशों में की 
फिल्म की 95 फीसदी शूटिंग कनाडा और अन्य देशों में की गई। 30 से 40 दिन कनाडा और 20 से 30 दिन अमेरिका में शूटिंग हुई और बाकी सीन भारत में शूट किए गए। हरविंदर सरां और दर्शन रंगी ने हरभजन मान पर साथी कलाकारों को भी पूरा मेहनताना न देने का आरोप लगाया है। इसके अलावा कई अच्छे गीत भी फिल्म से हटा दिए गए। 

हर माह हिसाब देने का समझौता तोड़ा
एमओयू की शर्तों के अनुसार शूटिंग के दौरान हर माह हिसाब देने का समझौता भी तोड़ा गया। बार बार मांगने के बावजूद पक्के बिल नहीं दिए। आखिर इसी वर्ष मई में फिल्म रिलीज कर दी गई और सिनेमा घरों में दो हफ्ते बाद ही फ्लॉप होकर धराशायी हो गई। हार्वी और दर्शन रंगी ने कहा कि उन्होंने वादे के मुताबिक पारदर्शी तरीके से हरभजन मान को हिसाब किताब के लिए कई बार बात की लेकिन हर बार उन्हें टाल दिया जाता और आज तक उन्हें हिसाब नहीं दिया गया। आखिर थक हार कर उन्होंने अदालत का दरवाजा खटखटाया है। दोनों ने पंजाब की आप सरकार से भी इंसाफ दिलवाने की मांग की है।

अदालत का फैसला मंजूर होगा: हरभजन मान
गायक और सिने अभिनेता हरभजन मान और उनके पार्टनर गुरबिंदर सिंह ने संपर्क करने पर कहा कि मामला अदालत में है। अदालत का जो भी फैसला आएगा, उन्हें मंजूर होगा। इसके अलावा वो इस मामले पर कुछ नहीं कहना चाहते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed