फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two nilgaiyas injured due to dog bite died

कुत्तों के काटने से घायल हुई दो नीलगायों ने दम तोड़ा

Sun, 08 Nov 2020 01:56 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 01:56 AM IST
विज्ञापन
Two nilgaiyas injured due to dog bite died
चंडीगढ़। कुत्तों के काटे जाने से घायल अवस्था में लाई गई दो नील गायों ने दम तोड़ दिया। पिछले महीने 30 अक्तूबर और इस महीने 2 नवंबर को नील गायों को घायल अवस्था में सोसाइटी फॉर द प्रिवेंशन ऑफ क्रूएलिटी टूर एनिमल्स (एसपीसीए) सेक्टर-8 में इलाज के लिए लाया गया था। इन नीलगायों को आवारा कुत्तों ने शरीर पर कई जगह काटा हुआ था। इन दोनों को वाइल्ड लाइफ डिपार्टमेंट की ओर से इलाज के लिए एसपीसीए में लाया गया था।
विज्ञापन

एसपीसीए के डॉ. रविंदर यादव ने बताया कि पिछले महीने 30 अक्तूबर को नीलगाय को काफी घायल अवस्था में वाइल्ड लाइफ डिपार्टमेंट की ओर से लाया गया था। उसके शरीर पर कई जगहों पर काटने के निशान थे। दो दिन बाद इस नीलगाय ने दम तोड़ दिया। वहीं 2 नवंबर को बुरी तरह से घायल 2 महीने की नीलगाय को भी एसीपीसीए में इलाज के लिए लाया गया था। दो दिन बाद इसने भी दम तोड़ दिया। डॉ. रविंदर ने बताया कि दोनों नीलगायों को उपचार दिया गया था, लेकिन उनके शरीर पर काफी जगह बुरी तरह से काटने के जख्म थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed