फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two more infected deaths in Tricity, 88 new patients found

ट्राइसिटी में दो और संक्रमितों की मौत, 88 नए मरीज मिले

Wed, 05 Aug 2020 12:10 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
Two more infected deaths in Tricity, 88 new patients found
चंडीगढ़। कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। ट्राइसिटी में दो और संक्रमितों की मौत के साथ मंगलवार को 88 नए मरीजों के मिलने से हड़कंप मचा रहा। इनमें चंडीगढ़ के 46, पंचकूला के 12 और मोहाली के 30 मरीज शामिल हैं। इसके साथ ही चंडीगढ़ में संक्रमित मरीजों की संख्या 1200 के पार पहुंच गई है। मृतकों की पहचान चंडीगढ़ के बुड़ैल निवासी 50 वर्षीय महिला और पंचकूला के 43 वर्षीय मरीज के रूप में हुई हैं, जो मूलरूप से हिमाचल प्रदेश का रहने वाला था।
विज्ञापन

चंडीगढ़ के बुड़ैल निवासी 50 वर्षीय पॉजिटिव महिला की मौत पीजीआई के ट्रॉमा सेंटर में बीते 3 अगस्त की शाम को हुई थी। 2 अगस्त को उसका जांच का नमूना लिया गया था। महिला गंभीर हृदय रोग से ग्रसित थी। घर में गिरकर चोटिल होने के बाद उसे गंभीर स्थिति में 2 अगस्त को पीजीआई के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था। इस मौत के बाद चंडीगढ़ में कोरोना से मरने वालों की संख्या 20 हो गई है जबकि अभी 74 संदिग्ध मरीजों की जांच रिपोर्ट आनी बाकी है। वहीं 9 मरीजों को होम आइसोलेशन से डिस्चार्ज भी किया गया।
विज्ञापन

इनमें हुई कोरोना की पुष्टि
रामदरबार निवासी 28 साल का युवक, सेक्टर 15 निवासी 38 साल का पुरुष, सेक्टर 36 का 30 साल युवक, खुड्डा जस्सू निवासी 25 साल का युवक, सेक्टर 34 का 28 साल का युवक, सेक्टर 48 का 54 साल के दो पुरुष, सेक्टर 39 की 29 साल की महिला समेत धनास के एक ही परिवार में 3 साल की बच्ची, 35 साल के पुरुष, 44 साल की महिला और 64 साल की वृद्धा में कोरोना की पुष्टि हुई। वहीं सेक्टर 15 में एक ही परिवार के 7 व 5 साल के 2 बच्चों, सेक्टर 44 में 45 साल के पुरुष, रायपुर खुर्द में 34 साल के पुरुष, मौलीजागरां में 31 साल की महिला, सेक्टर 45 में 34 साल के पुरुष व 25 साल की महिला, दरिया में 37 साल के पुरुष, सेक्टर 32 स्थित जीएमसीएच में कार्यरत 29 साल की महिला, मनीमाजरा की 33 साल की महिला, सेक्टर 42 में 23 साल के युवक, बुड़ैल में 42 साल की महिला और सेक्टर 15 में 40 साल की महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि बापूधाम के एक ही परिवार के पांच सदस्य क्रमश: 32, 59, 31 साल की महिलाएं और चार साल की बच्ची व 2 साल के बच्चे की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही सेक्टर 50 के एक ही परिवार की 23 व 53 साल की दो महिलाएं, सेक्टर 46 की 30 साल की महिला, सेक्टर 48 की 18 साल की किशोरी, रामदरबार का 55 साल का पुरुष व 52 साल की महिला, सेक्टर 19 में 25 साल की युवती, बापूधाम में 16 साल की किशोरी, मनीमाजरा में 61 साल की वृद्धा और 31 साल का पुरुष कोरोना पॉजिटिव मिला। वहीं मौलीजागरां का 48 साल का पुरुष, सेक्टर 45 का 44 साल का पुरुष, सेक्टर 49 की 33 साल की महिला, पीजीआई में कार्यरत 27 साल की महिला, सेक्टर 45 का 40 साल का पुरुष, खुड्डा लाहौरा की 32 साल की महिला और बापूधाम के 9 साल की बच्चे में कोरोना की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed