फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   two man gets news life to eleven people

ज़िंदगी को अलविदा कहने के बाद 11 लोगों को दिया नया जीवन, दो परिवारों का हौसला

Fri, 07 Apr 2017 05:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 07 Apr 2017 05:09 PM IST
विज्ञापन
two man gets news life to eleven  people
एक ही दिन में तीन बार विशेष विमान से भेजे गए अंग - फोटो : अमर उजाला
दो परिवारों का हौसला और अस्पताल का जुनून 11 लोगों को नया जीवनदान दे गया। पहली दफा एक ही दिन में तीन बार अलग-अलग विमानों से अंग दिल्ली और नोएडा भेजे गए। हिमाचल के दो अलग-अलग जगहों से ब्रेन डेड पेशेंट पीजीआई पहुंचे।
विज्ञापन


परिजनों की स्वीकृति मिलने के बाद पीजीआई ने पेशेंट के अंग सुरक्षित निकालने की प्रक्रिया के साथ ही मैचिंग वाले पेशेंट की खोजबीन शुरू कर दी। दोनों पेशेंट से चार किडनी, चार क्रोनियां, दो हार्ट और एक लिवर निकाली गई।
विज्ञापन


हार्ट और लीवर के मैचिंग के पेशेंट न मिलने पर पीजीआई ने तुरंत नेशनल आर्गन टिश्यू ट्रांसप्लांट आर्गेनाइजेशन (नोटो) से संपर्क किया। नोटो के मध्यस्ता करने से नई दिल्ली एम्स, जीबी पंत हास्पिटल दिल्ली, फोर्टिस नोएडा से पेशेंट के लिए रिस्पांस मिला। एम्स और फोर्टिस नोएडा की टीम बुधवार देर रात चंडीगढ़ पहुंची, जबकि जीबी पंत की टीम वीरवार सुबह।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशेष विमान से भेजे गए हार्ट और लिवर 
यह पहली बार है, जब एक ही दिन में तीन बार ग्रीन कारिडोर (पीजीआई से एयरपोर्ट तक  रास्ता, बिना किसी ट्रैफिक के ) बनाया गया हो। पहला ग्रीन कारिडोर सुबह साढ़े बजे बनाया गया, जिसमें हार्ट भेजा गया।

दूसरा 8.30 बजे (लीवर) और तीसरा 11.22 बजे (हार्ट)। पहला हार्ट एम्स की टीम लेकर गई। दूसरा फोर्टिस नोएडा और लिवर जीबी पंत हास्पिटल की टीम लेकर गई। पीजीआई के मुताबिक हार्ट और लिवर सक्सेसफुल ट्रांसप्लांट कराए जा चुके थे, जबकि दूसरे हार्ट का ट्रांसप्लांट जारी था।

हिमाचल के ब्रेन डेड पेशेंट

two man gets news life to eleven  people
पीजीआई
सिरमौर के मलौटी के रहने वाले 45 वर्षीय जगत सिंह ऊचाई से गिरने पर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पीजीआई में उन्हें दाखिल कराया गया। काफी कोशिश हुई, लेकिन वे ठीक नहीं हो पाए। डाक्टरों ने बुधवार को उन्हें ब्रेन डेड घोषित कर दिया था। परिजनों की स्वीकृति मिलने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें आपरेट शुरू किया। उनके हार्ट, लिवर, दोनों किडनी और कोर्निया सुरक्षित निकाले।

 जगत सिंह ने कुल छह मरीजों को नई जिंदगी दी। दूसरी पेशेंट नैंसी पोंटा साहिब का था। उनका सिटी के एक प्राइवेट हास्पिटल में इलाज चल रहा था। बाद में उन्हें ब्रेन डेड घोषित कर दिया गया था। उन्होंने चंडीगढ़ पीजीआई से संपर्क कर अंगदान की पेशकश की। पीजीआई ने उन्हें आपरेट किया और उनके हार्ट, किडनी और कोर्निया को सुरक्षित निकाला। उन्होंने पांच मरीजों को नई जिंदगी दी।

पीजीआई की टीम इस तरह जुटी
सुबह 4.30 बजे डॉक्टरों ने जगत सिंह को आपरेट करना शुरू किया
सुबह 6.30 बजे हार्ट को निकाला और पीजीआई से एयरपोर्ट रवाना
सुबह 8.30 बजे लिवर निकाला और उसे एयरपोर्ट के भेजा
सुबह 9.30 बजे दो किडनी निकाली और दो पेशेंटों में ट्रांसप्लांट किया गया
सुबह 10.10 बजे दूसरे पेशेंट नैंसी को आपरेट किया गया।
सुबह 11.22 बजे हार्ट निकाला और उसे एयरपोर्ट रवाना
दोपहर 12.30 बजे किडनी निकाली गई

चार माह में 17वां आर्गन डोनेशन

two man gets news life to eleven  people
एक ही दिन में तीन बार विशेष विमान से भेजे गए अंग - फोटो : अमर उजाला
पीजीआई इस रीजन का पहला ऐसा हास्पिटल बन गया है, जहां चार माह में 17 कैडवरिक आर्गन डोनेट किया गया। अप्रैल की बात करें तो साल 2015 में चार, 2016 में आठ और 2017 में 17 किए जा चुके हैं। इस साल अब तक 160 लोगों को नई जिंदगी दी चुकी है। इसमें 116 कोर्निया, 34 किडनी, एक पेनक्रियाज, तीन हार्ट और छह लिवर शामिल हैं।

यह काफी मुश्किल टास्क था। एक के बाद एक ब्रेन डेड पेशेंट आए, लेकिन पीजीआई के डॉक्टरों और टीम ने जबरदस्त टीम वर्क दिखाया। इसमें ब्रेन डेड पेशेंट के परिजनों को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
डॉ. विपिन कौशल, नोडल आफिसर, रोटो पीजीआई

दोनों परिवारों ने समाज के सामने मिसाल पेश की है। इससे समाज को संदेश जाएगा। लोगों में आर्गन डोनेशन के लिए जागरुकता बढ़ेगी। इससे जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन मिलेगा।
डॉ. एके गुप्ता, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट, पीजीआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed