फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two lakh cheats in the name of insurance

बीमा कराने के नाम पर दो लाख ठगे

Sun, 25 Oct 2020 02:09 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
Two lakh cheats in the name of insurance
चंडीगढ़। सेक्टर-48/बी निवासी एक व्यक्ति से जीवन बीमा कराने के नाम पर दो लाख 9 हजार रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इसका खुलासा पॉलिसी के कागजात की जांच कराने कंपनी में पहुंचने पर हुआ। सेक्टर-49 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में एक निजी कंपनी में कार्यरत अशोक कुमार यादव ने बताया कि मार्च 2020 में उनके पास किसी महिला का फोन आया। महिला ने कहा कि वह पीएनबी मेटलाइफ इंडिया इंश्योरेंस से बात कर रही है। जीवन बीमा करने के लिए उसने अर्जुन और संदीप नामक दो व्यक्तियों को उनके घर भेज दिया। दोनों व्यक्तियों ने खुद को पीएनबी मेटलाइफ इंडिया इंश्योरेंस का एजेंट बताकर एक लाख 45 हजार की दो जीवन बीमा पॉलिसी कर दी। दोनों व्यक्ति उनसे दो लाख 9 हजार नकदी लेकर कुछ कागजात दे दिए। वह जून महीने में सेक्टर-17 स्थित पीएनबी मेटलाइफ इंडिया इंश्योरेंस कंपनी पहुंचे तो पता लगा कि कागजात नकली हैं उनके साथ धोखाधड़ी हुई है। इससे परेशान होकर मामले की शिकायत पुलिस को दी गई, जहां जांच के बाद सेक्टर-49 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed