फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two labourer died due to falling of molten iron in Mandi Gobindgarh

Punjab News: मंडी गोबिंदगढ़ में हादसा, मजदूरों पर जा गिरा पिघलता लोहा, दो की मौत और कई झुलसे

Sun, 12 Mar 2023 07:41 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी गोबिंदगढ़ (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी गोबिंदगढ़ (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 12 Mar 2023 07:41 PM IST
सार

शिकायतकर्ता सुनील दास ने बताया कि हादसे में झुलसे मनजीत कुमार मंडल, चंदन कुमार, प्रमोद मंडल, चंदन कुमार शर्मा आदि श्रमिकों को फैक्टरी मालिक अंकुर गर्ग ने सुरक्षा उपकरण नहीं दिए थे। इसके चलते जब लोहा उन पर गिरा तो वह झुलस गए। वहीं मिल मालिकों ने मजदूरों के आरोपों को बेबुनियाद बताया है।

विज्ञापन
Two labourer died due to falling of molten iron in Mandi Gobindgarh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब के मंडी गोबिंदगढ़ के गांव कुंभडा स्थित श्री राम मल्टीमेटल्स प्राइवेट लिमिटड की भट्ठी में रात करीब एक बजे उबाल आने से दो मजदूरों की मौत हो गई जबकि कई श्रमिक गंभीर रूप से झुलस गए। हादसा लोहा पिघलाने वाली भट्ठी में किसी डिब्बाबंद वस्तु के आने से हुआ। इससे पिघलता हुआ लोहा मजदूरों पर आ गिरा। हादसे के बाद सभी मजदूरों को विभिन्न अस्पतालों में दाखिल करवाया गया। मृतकों की पहचान बिहार के पूर्णिया जिले के गांव अजोकोपा निवासी प्रमोद मंडल और ग्राम छरापति निवासी चंदन कुमार शर्मा के रूप में हुई है। अन्य झुलसे मजदूर भी बिहार के रहने वाले हैं।

विज्ञापन


कुछ झुलसे मजदूरों को मंडी गोबिंदगढ़ के गोल मार्केट के पास स्थित एक निजी अस्पताल व अन्य मजदूरों को लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। घटना की जानकारी मंडी गोबिंदगढ़ पुलिस को दी गई। पुलिस ने बिहार के भागलपुर जिले के गांव मिरजाफरी निवासी सुनील दास की शिकायत पर मंडी गोबिंदगढ़ के सुभाष नगर निवासी फैक्टरी मालिक अंकुर गर्ग के खिलाफ केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन


शिकायतकर्ता सुनील दास ने बताया कि हादसे में झुलसे मनजीत कुमार मंडल, चंदन कुमार, प्रमोद मंडल, चंदन कुमार शर्मा आदि श्रमिकों को फैक्टरी मालिक अंकुर गर्ग ने सुरक्षा उपकरण नहीं दिए थे। इसके चलते जब लोहा उन पर गिरा तो वह झुलस गए। वहीं मिल मालिकों ने मजदूरों के आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उनका कहना है कि वह सभी का इलाज करवा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed