फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two IPS SITs to investigate complaint against Radhe Maa

मुश्किल में फंस सकती हैं राधे मां, जांच के लिए दो आईपीएस की एसआईटी गठित...जानिए मामला

Wed, 19 Dec 2018 03:33 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 19 Dec 2018 03:33 PM IST
विज्ञापन
Two IPS SITs to investigate complaint against Radhe Maa
राधे मां

खुद को देवी का अवतार बताने वाली राधे मां पर धमकियां देने और ब्लैकमेलिंग की शिकायत की जांच के लिए एसपी इंवेस्टिगेशन सतनाम सिंह व एएसपी संदीप मलिक की एसआईटी टीम बनाई गई है। कपूरथला के एसएसपी सतिंदर सिंह ने हाईकोर्ट में हलफनामा दाखिल कर यह जानकारी दी और साथ ही जांच पूरी करने के लिए एक माह की मोहलत मांगी।

विज्ञापन


 हाईकोर्ट ने इस अपील को तो स्वीकार कर लिया, लेकिन पूर्व एसएसपी संदीप शर्मा द्वारा झूठी जानकारी देने के मामले की जांच डीजीपी को सौंपते हुए इसकी जानकारी कोर्ट को देने के आदेश दिए हैं। कपूरथला के एसएसपी सतिंदर सिंह ने हाईकोर्ट में पेश होकर बताया कि उन्होंने राधे मां के खिलाफ मिली शिकायत की जांच के लिए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम का गठन किया है।
विज्ञापन


 यह एसआईटी 1 महीने के भीतर जांच पूरी कर अपनी रिपोर्ट सौंप देगी। शिकायतकर्ता ने जो कॉल रिकार्डिंग दी थी उसका मिलान राधे मां के जगरातों, टीवी कार्यक्रम के दौरान की फुटेज से प्राप्त वॉयस सैंपल से मिलान के लिए सीएफएसएल को भेजा था। रिपोर्ट आ चुकी है, जिसमें कहा गया है कि दोनों वॉयस सैंपल काफी हद तक मिलते हैं और कॉल रिकार्डिंग वाली आवाज राधे मां की हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Two IPS SITs to investigate complaint against Radhe Maa
राधे मां - फोटो : PTI

हाईकोर्ट ने इस केस की जांच के लिए  फिलहाल दो माह की मोहलत दे दी है। हालांकि सतिंदर सिंह से पहले एसएसपी रहे संदीप शर्मा के झूठी जानकारी देने के मामले में हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को कड़ी फटकार लगाई। हाईकोर्ट ने इस पर पंजाब पुलिस के डीजीपी को एन्क्वायरी मार्क कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

यह है मामला
फगवाड़ा निवासी सुरेंद्र मित्तल ने याचिका दायर कर कहा था कि राधे मां से उसे लगातार धमकियां मिल रही हैं कि वह उनके खिलाफ न बोले। उसने इस मामले में पुलिस से शिकायत की थी कि राधे मां जागरण में खुद को मां दुर्गा का अवतार कहकर त्रिशूल धारण कर बैठती हैं। इससे उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। याचिका में कहा गया कि उनके साथ कई लोगों ने राधे मां का विरोध किया था और जागरण नहीं होने दिया था।

 इसके बाद उन्हें राधे मां की तरफ से पहले तो फोन कर रुपये का ऑफर दिया गया। ऑफर स्वीकार न करने पर उन्हें धमकियां मिलने लगी कि वे उनके मामले में दखल न दें। धार्मिक भावनाएं आहत करने, रुपये ऑफर करने व धमकियां मिलने को लेकर उन्होंने पुलिस को शिकायत की। पुलिस ने राजनीतिक प्रभाव में कोई कार्रवाई नहीं की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed