फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two hundred and twenty five thousand rupees for scaring the teacher

अध्यापिका को डराकर ठग लिए सवा दो लाख रुपए

Mon, 01 Mar 2021 02:40 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 02:40 AM IST
विज्ञापन
Two hundred and twenty five thousand rupees for scaring the teacher
मनीमाजरा। मॉर्डन हाउसिंग बोर्ड कांप्लेक्स में रहने वाली एक अध्यापिका को केस दर्ज न करने के एवज में शातिरों ने डराकर 2 लाख 13 हजार रुपये ठग लिए। मामले की शिकायत मिलने के बाद मनीमाजरा थाने में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच साइबर सेल को सौंप दी है। साइबर सेल आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में दीक्षा पांडे ने बताया कि उन्होंने क्विकर डॉट कॉम पर वर्क फ्रॉम होम के लिए रिज्यूम डाला था। इसके चलते उन्हें फोन आया और उन्हें एसाइनमेंट दी गई। कुछ ही दिनों बाद अवदेश नाम बताने वाले शख्स का फोन आया और उन्हें कहा गया कि वह सिविल कोर्ट गुजरात से बात कर रहा है। एसाइनमेंट पूरी न करने पर उन पर केस दर्ज हो सकता है। अगर वह चाहती हैं कि केस दर्ज न हो तो 35 हजार रुपयों भेजे। दीक्षा ने मेघा स्टार साल्यूशन, कैनरा बैंक में पैसे डलवा दिए। उन्होंने बताया कि ऐसे करते-करते फिर और लोगों ने अलग-अलग नंबरों से फोन कर अपने-अपने खातों में उनसे 2 लाख 13 हजार रुपए डलवा लिए। बाद में दीक्षा को महसूस हुआ कि उन्हें ठगा जा रहा है। उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। शिकायत में उन्होंने यह भी कहा कि वह विधवा हैं और आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़कर उनके रुपए दिलवाए जाएं। शिकायत पर केस दर्ज कर साइबर सेल ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed