फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two girls from Mohali selected for Air Force Academy, training will start from January

Chandigarh News: मोहाली की दो लड़कियों का एयरफोर्स अकादमी के लिए चयन, जनवरी से शुरू होगी ट्रेनिंग

Wed, 27 Nov 2024 02:13 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
Two girls from Mohali selected for Air Force Academy, training will start from January
चंडीगढ़। मोहाली के माई भागो आर्म्ड फोर्सेस प्रिपेरेटरी इंस्टीट्यूट फॉर गर्ल्स की दो महिला कैडेट चरनप्रीत कौर और महक का प्रतिष्ठित एयरफोर्स अकादमी डुंडीगल में प्री-कमीशन ट्रेनिंग के लिए चयन हुआ है। इनकी ट्रेनिंग जनवरी 2025 से शुरू होगी।
विज्ञापन

कुराली की रहने वाली महिला कैडेट चरनप्रीत कौर के पिता हरमिंदर सिंह एक प्राइवेट कंपनी में ड्राइवर के रूप में काम करते हैं। मोहाली की रहने वाली महक के पिता अनिल कुमार दहिया एक सरकारी अध्यापक हैं। 192 लड़कियों की मेरिट सूची में चरनप्रीत कौर ने ऑल इंडिया रैंक चौथा और महक ने 23वां हासिल किया है। पंजाब के रोजगार सृजन, कौशल विकास और प्रशिक्षण मंत्री अमन अरोड़ा ने दोनों कैडेट्स को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता निश्चित रूप से पंजाब की अन्य लड़कियों को भी रक्षा सेवाओं में कमीशन प्राप्त अधिकारी के रूप में देश की सेवा करने के लिए प्रेरित करेगी।
विज्ञापन

माई भागो एएफपीआई के निदेशक मेजर जनरल जसबीर सिंह संधू (सेवानिवृत्त) ने एयरफोर्स अकादमी के लिए महिला कैडेट्स के चयन पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि इस उपलब्धि से राज्य की अन्य लड़कियों को भी विभिन्न सशस्त्र बलों की प्री-कमीशन ट्रेनिंग अकादमियों में जाने के लिए प्रोत्साहन एवं प्रेरणा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed