{"_id":"6634bdd28e4de625860e97b3","slug":"two-friends-died-in-abohar-2024-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Abohar: शराब का अधिक सेवन करने से दो दोस्तों की मौत, तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल ले गए थे परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Abohar: शराब का अधिक सेवन करने से दो दोस्तों की मौत, तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल ले गए थे परिजन
Fri, 03 May 2024 04:05 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 03 May 2024 04:05 PM IST
सार
सुरेन्द्र उर्फ सोनी और मनप्रीत गहरे दोस्त थे। कल शाम लोगों ने इन दोनों को ईदगाह बस्ती में उल्टियां करते देखा तो इसकी सूचना उनके परिजनों को दी। सोनी के परिजन उसे एक निजी अस्पताल मे ले गए जहां देर रात उसकी मौत हो गई जबकि मनप्रीत को उसके परिजन उपचार के लिए श्रीगंगानगर ले गए जहां आज उसकी भी मौत हो गई।
विज्ञापन
अबोहर में दो दोस्तों की मौत
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शराब का अधिक सेवन करने से दो दोस्तों की तबीयत बिगड़ गई जिन्हें परिजनों ने अस्पताल में दाखिल करवाया। वहां पर एक युवक की कल रात मौत हो गई। दूसरे युवक ने शुक्रवार सुबह दम तोड़ दिया।
सुरेन्द्र उर्फ सोनी और मनप्रीत गहरे दोस्त थे। कल शाम लोगों ने इन दोनों को ईदगाह बस्ती में उल्टियां करते देखा तो इसकी सूचना उनके परिजनों को दी। सोनी के परिजन उसे एक निजी अस्पताल मे ले गए जहां देर रात उसकी मौत हो गई जबकि मनप्रीत को उसके परिजन उपचार के लिए श्रीगंगानगर ले गए जहां आज उसकी भी मौत हो गई। जिसके बाद उसके शव को अबोहर लाया गया और सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।
सोनी का अंतिम संस्कार उसके परिजनों ने आज सबह 9 बजे ही कर दिया था। दोनों युवको की आयु करीब 20-22 वर्ष थी। सूत्र बताते हैं कि उक्त युवकों ने अधिक शराब पी ली या फिर नशे में किसी जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया, जिससे इनकी मौत हुई।
विज्ञापन
थाना नंबर 1 के प्रभारी नवप्रीत ने बताया कि उनके पास एक युवक की मौत की सूचना आई है जिसके शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है और उसके परिजनों के बयानों पर ही बनती कार्रवाई की जाएगी। युवकों की मौत के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।