फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two farmers injured during attacked on tent of Farmer leader Ruldu Singh Mansa at Tikri border

हरियाणा: किसान नेता रुलदू सिंह मानसा के टेंट में घुसकर किसानों को लाठियों से पीटा, टीकरी बार्डर की है घटना

Wed, 28 Jul 2021 12:42 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Wed, 28 Jul 2021 12:42 AM IST
सार

कृषि कानूनों के खिलाफ टीकरी बार्डर पर आंदोलनरत पंजाब के किसान नेता रुलदू सिंह मानसा के टेंट पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। इस दौरान दो किसान घायल हो गए हैं। एक किसान के सिर पर 15 टांके लगे हैं। घायल किसानों को बहादुरगढ़ के सिविल अस्पताल से पीजीआई रोहतक भेज दिया गया। हालांकि मंगलवार सुबह पीजीआई से एक किसान गुरविंदर को छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन
Two farmers injured during attacked on tent of Farmer leader Ruldu Singh Mansa at Tikri border
किसान नेता रुलदू सिंह मानसा। - फोटो : फाइल

विस्तार

सोमवार रात लाठी-डंडों से लैस करीब 10 लोगों ने संयुक्त किसान मोर्चा से निलंबित पंजाब किसान सभा के मुखिया रुलदू सिंह मानसा के टीकरी बार्डर स्थित एक ट्राली टेंट में घुसकर दो किसानों को जमकर पीटा, जिसमें से एक किसान के सिर में 15 टांके लगे हैं। बताया जा रहा है कि हमलावरों के टारगेट रुलदू सिंह थे।  

विज्ञापन


टीकरी बार्डर पर तीन नए कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा आंदोलनरत है। सोमवार रात सेक्टर-9 सामुदायिक केंद्र के पास अपने ट्रॉली-टेंट में सो रहे दो किसानों को करीब 10 लठैतों ने जमकर पीटा। इसमें मानसा के गुरविंदर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर में 15 टांके लगे हैं। उनके आंख, कान, हाथ और पांव में भी चोटें आई हैं। 
विज्ञापन


एक अन्य किसान जसबीर के हाथ में चोट आई है। हमलावरों के जाने के बाद साथी किसान घायलों को नागरिक अस्पताल ले गए। यहां टांके लगाने के बाद गुरविंदर को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। मंगलवार सुबह पीजीआई से गुरविंदर को छुट्टी दे दी गई। वहां से उसे धरनास्थल लाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले को रुलदू सिंह मानसा के पिछले दिनों खालिस्तान मूवमेंट के गुरपतवंत पन्नू की आलोचना से जोड़कर देखा जा रहा है। संयुक्त किसान मोर्चा ने रुलदू के बयान को भड़काऊ मानकर 15 दिन के लिए मोर्चा से निलंबित कर दिया था। किसानों ने बताया कि हमलावर रुलदू सिंह को ढूंढते हुए टेंट में आए थे। वे पंजाबी बोल रहे थे। उन्होंने पूछा कि रुलदू मानसा कहां है। जब किसानों ने कहा कि उन्हें नहीं पता तो उन पर हमला बोल दिया। 

एक अन्य मामले के अनुसार, आंदोलन के बीच ही झगड़े में घायल हुए किसान जोगेंद्र को पीजीआई रोहतक ले जाया गया। मंगलवार को उसके परिजन उसे पंजाब में अपने घर ले गए। पुलिस ने इस झगड़े के बारे में सूचना से इनकार किया है। इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि जोगेंद्र किस झगड़े में जख्मी हुआ।

टेंट में रुलदू सिंह मानसा के बारे में पूछने और फिर हमला करने की घटना में दो किसान घायल हुए हैं। हमले में ज्यादा घायल किसान का बयान लेकर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। - विजय कुमार, प्रभारी, शहर थाना, बहादुरगढ़।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed