फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   two farmer commit suicide in one day, barnala news

कर्ज से परेशान दो किसानों ने दी जान, दोनों बरनाला जिले के

Fri, 28 Jul 2017 09:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला(पंजाब) Updated Fri, 28 Jul 2017 09:35 AM IST
विज्ञापन
two farmer commit suicide in one day, barnala news
suicide - फोटो : Demo Pic
बरनाला में कर्ज से दबे दो किसानों ने खुदकुशी कर ली है। एक किसान ने छत से छलांग लगाकर जान दे दी तो दूसरे ने फंदा लगा लिया। जिले के गांव धौला निवासी अजायब सिंह उर्फ मक्खन सिंह (43) पुत्र बाबू सिंह ने आढ़तिये, बैंक व लोगों से करीब छह लाख रुपये कर्ज ले रखा था। लेकिन उसको चुका न पाने से वह परेशान चल रहा था। उससे परेशान मक्खन ने अपने घर में पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन


मक्खन के परिजनों व गांववासियों ने बताया कि वह अपने परिवार में इकलौता कमाने वाला था। मक्खन सात कनाल जमीन में खेती करता था। उसने खेतबाड़ी के लिए उसने बैंक, आढ़तिए और लोगों से कर्ज लिया था। परिजनों ने बताया कि अजायब सिंह उर्फ मक्खन सिंह अपने खेत में स्प्रे कर घर आया और फिर छत पर लगे पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन


पता लगने पर मक्खन को सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहां उसकी मौत हो गई। गांव निवासियों ने सरकार से मृतक परिवार को तुरंत बड़ी राहत देने व मुआवजा देने  की मांग की है। तपा पुलिस ने पोेस्टमार्टम करवाने के बाद  शव उसके परिजनों को सौंप दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

छह माह पहले ही हुई थी शादी

two farmer commit suicide in one day, barnala news
suicide
दूसरी घटना नजदीकी गांव कलाला में घटी । वहां एक नौजवान किसान सुखदेव सिंह  भी कर्ज न चुका पाने से परेशान था। गुरजंट सिंह ने बताया कि उनका बेटा सुखदेव कर्ज को लेकर पिछले एक सप्ताह के काफी परेशान था। उसने वीरवार को छत से छलांग लगा दी। परिजनों ने उसे सिविल अस्पताल महिलकलां ले गए जहां डाक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। 

छह माह पहले ही हुई थी शादी
उन्होंने बताया कि सुखदेव का विवाह 5-6 महीने पहले हुआ था। उस पर बैंकों, आढ़तियों व अन्य लोगों का करीब 30 लाख रुपये का कर्ज था। जबकि उसके पास सिर्फ एक एकड़ जमीन थी। उसका कर्ज उतर नहीं रहा था। उसके परिवार में पिता गुरजंट सिंह, माता बलजीत कौर व अपनी पत्नी परमिंदर कौर हैं। थाना महिलकलां के सहायक थानेदार परमजीत सिंह ने बताया कि गुरजंट सिंह के बयानों के आधार पर धारा 174 के तहत कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed